14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

चौमू थाने के सामनेे जाम लगा कर बाजार कराए बंद

चौमू ( बस्सी ) @ पत्रिका. जम्मू – कश्मीर में आतंकी हमले में आक्रो​शित चौमू के लोगों ने मंगलवार को चौमू थाने के सामने जाम लगा कर बाजार बंद कर दिया। इधर सुरक्षा व्यवस्था को देखतेे हुए पुलिस प्रशासन का बड़ा पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चौमू इलाके से जम्मू […]

Google source verification

चौमू ( बस्सी ) @ पत्रिका. जम्मू – कश्मीर में आतंकी हमले में आक्रो​शित चौमू के लोगों ने मंगलवार को चौमू थाने के सामने जाम लगा कर बाजार बंद कर दिया। इधर सुरक्षा व्यवस्था को देखतेे हुए पुलिस प्रशासन का बड़ा पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार चौमू इलाके से जम्मू में वैश्वण माता के दर्शनों के लिए गए यात्रियों की बस पर आतंकी हमले में चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार जयपुर के माचड़ाचरणनदी गांव के जिस घर में पोते के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी। वहां अब मातम पसरा हुआ था। घर पर आस – पास के लोग रिश्तेदार आए हुए थे। हर कोई जम्मू में हुए आतंकी हमले में मारे गए पूजा, लिवांश और चौमूं की पांच्यावाली ढाणी निवासी राजेन्द्र और ममता के बारे में बातचीत कर रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि सभी लोग 6 जून को खुशी-खुशी वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए घर से निकले थे। मंगलवार को उन्हें जयपुर आना था। दर्शन करने के बाद पूरा परिवार खुश था। पल भर में सब खत्म हो गया। पवन के पिता रामलाल यह कहते हुए रोने लगे। उनके झर-झर आंसू बह रहे थे और रिश्तेदार उन्हें चुप कराने में लगे थे और चुपके से खुद भी अपने आंसू पोंछ

लेते थे। जम्मू कश्मीर में 9 जून की रात हुए आतंकी हमले में मुरलीपुरा के अजमेरा कॉलोनी में रहने वाले पवन सैनी (30) गम्भीर रूप से घायल हो गए, जबकि उसकी पत्नी पूजा सैनी (25), पुत्र लिवांश (2), चाचा ससुर राजेन्द्र पुत्र हनुमान सहाय सैनी और चाची सास ममता सैनी की आतंकी हमले में मौत हो गई।