10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैनिक सीमा पर तैनात है, इसीलिए देश के नागरिक सुरक्षित……युवाओं ने शहीदों की स्मृति में रक्तदान कर नमन किया

वीरांगना उर्मिला देवी बराला का सम्मान भी किया

3 min read
Google source verification
sp

सैनिक सीमा पर तैनात है, इसीलिए देश के नागरिक सुरक्षित......युवाओं ने शहीदों की स्मृति में रक्तदान कर नमन किया


विराटनगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 255 मरीज लाभान्वित

शाहपुरा। शाहपुरा के ग्राम तेजपुरा के शहीद शंकर लाल बराला व नाथूसर के शहीद लोकेन्द्र सिंह शेखावत की स्मृति में युवाओं ने में रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने 359 यूनिट रक्त दान कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रामचंद्र शेरावत ने कहा कि युवा पीढ़ी में रक्तदान के प्रति बढ़ रही जागरूकता से अस्पतालों में लोगों के इलाज में काफी आसानी हो गई है। शेरावत ने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच समाज व देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अध्यक्षता करते हुए महावीर चक्र विजेता कैप्टन देवेन्द्र कुमार कोबरा ने कहा कि हर युवा में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए तथा देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि देश के शहीदों एवं सैनिकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि सैनिक सीमा पर तैनात है, इसीलिए देश के नागरिक सुरक्षित है। इसलिए हर नागरिक को शहीदों के परिजनों का ध्यान रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि एसएमएस के सहायक आचार्य डॉ. योगेश यादव ने कहा कि रक्तदान से शरीर में स्फूर्ति आती है, वहीं रक्त की एक -एक बूंद किसी व्यक्ति का जीवन बचाती है। जो मानवता की सबसे बड़ी सेवा होती है। कार्यक्रम में प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जनसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल सैनी ने कहा कि हनुतिया के तेजपुरा गांव निवासी श्रीनगर में शहीद शंकर लाल बराला व नाथूसर के शहीद लोकेन्द्र सिंह शेखावत की शहादत में कस्बे में रक्तदान शिविर आयोजित किया है। शिविर में सभी युवाओं का भरपूर सहयोग मिला है। शिविर में कुल 359 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। जो अपने आप में एक मिसाल है। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण व्यास, जाट युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म सिंह खोखर, अमरसरवाटी पूर्व सैनिक यूनियन के अध्यक्ष महावीर सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच भगवान दास स्वामी, उप सरपंच सुरेश मीणा, ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष एमके शर्मा, रामलाल स्वामी, जनसेवक संघ के राडावास इकाई अध्यक्ष दीपक प्रजापत, संरक्षक जसवंत सिंह शेखावत, इरफान चौहान, लक्ष्मण प्रजापत, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, मनोहर रजवानिया सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन मुरारीलाल स्वामी ने किया। शिविर में जयपुर के फ्रीडम ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया।

वीरांगना का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान शहीद शंकर लाल बराला की वीरांगना उर्मिला देवी बराला व पुत्र अंकित बराला का शॉल ओढाकर सम्मान भी किया गया। साथ ही शहीद के भाई गोविंद राम बराला का भी माला व साफा बांधकर नागरिक अभिनंदन किया गया।


विराटनगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 255 मरीज लाभान्वित

सर्व ब्राहा्रण महासभा राष्ट्रीय एवं एस.एम हॉस्पिटल शाहपुरा के तत्वावधान में स्व. कवि श्रीकल्याण चंद्र त्रिखंडीय की स्मृति में रविवार को विराट पब्लिक स्कूल विराटनगर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं रोग निदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 255 मरीजों की जांच कर उपचार किया एवं दवाइयां दी गई। प्रात: १० बजे आचार्य धर्मेन्द्र महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर आचार्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे दूर बड़े अस्पतालों में नहीं जा सकने वाले बुजुर्ग व जरुरतमंद लोगों को अपने आसपास ही नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राहा्रण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शुभेष शर्मन ने कहा कि वेदों में लिखा है कि पहला सुख, निरोगी काया। सुखी जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य जरूरी है। सभी का अच्छा स्वास्थ्य होगा, तभी देश का विकास होगा। सरकार ने अस्पतालों में बहुत सारी योजनाएं संचालित कर रखी है, लेकिन कई बार समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में नि:शुल्क शिविर लाभदायक रहते हैं। महामंत्री शर्मन ने तीन माह में एक बार नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाने की बात कही। जिस पर चिकित्सकों की टीम ने भी नि:शुल्क सेवाएं देने के लिए आश्वस्त किया। राविवि के प्रोफेसर डॉ. विनोद शर्मा ने भी शिविर की सराहना की।


चिकित्सकों का सम्मान

शिविर में एस.एम हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीष पारीक, डॉ. हेमन्त शर्मा, डॉ. अमित कुमार, डॉ. महेन्द्र कुमार, डॉ. शहनाज जमाल, डॉ.चेतन सैनी, डॉ. नीरज तंवर, डॉ. निपुन चौधरी, नर्सेज मंजू, कमलेश शर्मा व रामनिवास गुर्जर की टीम ने 255 मरीजों की जांच कर उपचार किया और परामर्श दिया। शिविर में कमर दर्द, गर्दन दर्द, साइटिका, लकवा, मुंह का टेडापन, जन्मजात अपंगता, सभी तरह के हड्डी एवं न्यूरो संबधित बीमारी, दांतों संबंधी बिमारियों के मरीजों की जांच कर उपचार किया।

समापन पर शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों की टीम का माल्यार्पण व साफा बांधकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रमेश कौशिक, योगेश त्रिखंडीय, नवल सजनावत, निर्मल जैन, पंकज पारासर, ललित शर्मा, हरिद्वारी लाल जैन, मनमोहन लाटका, पवन बरीठ, बलराम, महेन्द्र मीणा, गिरिराज सहित कई लोग मौजूद थे।