7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोमांच से भरपूर दक्षिण—पूर्व एशिया की टॉप मॉडल अवा आशना चोपड़ा की दुनिया

शौक को उड़ान देने के लिए अवा आशना चोपड़ा (Ava Aashna Chopra) ने पूरी शिददत से मेहनत की और दुनिया में अग्रणी दक्षिण—पूर्व एशियाई मॉडलों में से एक मॉडल बन गईं। छोटे फैशन शो करने से लेकर अब बड़े ब्रांड साइन करने तक अवा का सफर वाकई प्रेरणादायी है।

2 min read
Google source verification
रोमांच से भरपूर दक्षिण—पूर्व एशिया की टॉप मॉडल अवा आशना चोपड़ा की दुनिया

रोमांच से भरपूर दक्षिण—पूर्व एशिया की टॉप मॉडल अवा आशना चोपड़ा की दुनिया

जयपुर। सिंगापुर की फैशन मॉडल और अभिनेत्री अवा आशना चोपड़ा (Actress Ava Aashna Chopra)
दक्षिण पूर्व एशियाई की सबसे सफल मॉडलों में से एक हैं। वह पूर्वी यूरोप में L'Officiel लातवियाई संस्करण के आधिकारिक कवर पेज पर दो बार छपने वाली पहली दक्षिण—पूर्व एशियाई सुंदरी व मॉडल हैं। कई नए आयामों से अवा ने मॉडलिंग इंडस्ट्री को रूबरू कराया है।

अवा बचपन से ही मॉडलिंग में गहरी रुचि रखती हैं। शौक को उड़ान देने के लिए उन्होंने पूरी शिददत से मेहनत की और दुनिया में अग्रणी दक्षिण—पूर्व एशियाई मॉडलों में से एक मॉडल बन गईं। छोटे फैशन शो करने से लेकर अब बड़े ब्रांड साइन करने तक अवा का सफर वाकई प्रेरणादायी है। इस दिशा में सिंगापुर में डिज्नी चैनल एशिया का लॉन्चिंग कार्यक्रम उनका पहला बड़ा शॉट था। परियोजना ने उन्हें अपने सपनों के प्रति प्रतिबद्धता और इमोशनल लगाव को और गहरा करने में मदद की। फिलहाल मॉडल अवा (Model Ava Aashna Chopra) मिडिल ईस्ट और एशिया में शो कर रही हैं। फेंडी, क्रिश्चियन लुबोटिन, डोल्से और गब्बाना, लुई वुइटन, केल्विन क्लेन, मैक्स मारा और कई अन्य ब्रांडों के साथ वह काम कर चुकी हैं। वह कॉस्मोपॉलिटन मलेशिया संस्करण के कवर पर भी छप चुकी हैं।

प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर ही सपने सच

अपने काम और सफलता के साथ अवा (Model Ava Aashna Chopra) ने दुनिया को अहसास कराया कि प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर ही सपने सच होते हैं। वह चाहती हैं कि युवा लड़कियां और लड़के खुद पर विश्वास करें और अपने दिल की आवाज सुनें। वह गैर कानूनी वन्यजीव आधारित वस्तुओं के कारोबार के उन्मूलन का भी समर्थन करती हैं।

2015 में उन्होंने कंसर्न इंडिया फाउंडेशन के समर्थन में एक्ट फॉर होप इनिशिएटिव (Act for Hope Initiative) की सह-स्थापना की। यह पहल उन युवा लड़कियों और महिलाओं की सहायता करने में मदद करती है, जो यौन और शारीरिक रूप से कभी न कभी प्रताड़ित हुई हैं। कुछ साल पहले भारतीय फैशन और कला उद्योग से बड़े नामों को एक साथ लाने में भी अवा अहम भूमिका चुकी हैं।

10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स

अवा (Model Ava Aashna Chopra) सोशल मीडिया पर अपने काम, निजी जिंदगी की जानकारियां नियमित रूप अपडेट करती रहती हैं। वह अपनी उपलब्धियों अलग—अलग यात्राओं की रोमांचक तस्वीर व कहानियां भी सभी से साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके अनुयायी उनकी सफलता, सुंदरता और फैशन की दुनिया में हमेशा परिवर्तन को बढ़ाने देने और उसे आगे बढ़ो को लेकर उनकी प्रतिब़ता की तारीफ करते हैं।