12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

video अब मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर नेकावाला गांव के पास चुकाना होगा टोल, 6 ग्राम पंचायत के निजी वाहनों को मिली छूट

मनोहरपुर दौसा नेशनल हाइवे पर नेकावाला गांव के पास टोल शुरू,टोल प्लाजा पर क्रेन व एम्बुलेंस की व्यवस्था, स्कूल वाहनों का प्रतिमाह 300 रुपए का बनेगा पास

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Oct 10, 2018

गठवाड़ी (जयपुर)। कस्बे से गुजर रहे मनोहरपुर दौसा नेशनल हाईवे पर नेकावाला गांव के पास स्थित टोल प्लाजा बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया। अब हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल देकर गुजरना पड़ेगा। वहीं टोल शुरू होने के बाद टोल प्लाजा पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन व घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। जिससे दुर्घटना में घायल को समय पर उपचार मिल सकेगा।

इन गांवों के निजी वाहनों को मिली टोल में छूट
स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर गठवाड़ी, बोबाड़ी, जयचन्दपुरा, केलाकाबास, धौला व बहलोड़ ग्राम पंचायत के निजी वाहनों को टोल एजेंसी द्वारा टोलमुक्त किया गया है। विधालयों के वाहनों को प्रतिमाह 300 रुपये का पास बनवाना पड़ेगा।