9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

परिवहन व पुलिस अधिकारियों ने सिखाए यातायात नियमों के गुर

पीजी कॉलेज में आयोजित की कार्यशाला

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्सी में मंगलवार को राजस्थान राज्य महिला नीति 2001 ( सत्र 2022-23 ) के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा , यातायात नियम, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया एवं बीमा जागृति विषय पर व्याख्यान एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात विभाग , प्रादेशिक परिवहन विभाग एवं मेडिकल परिवहन विभाग जयपुर से एक टीम महाविद्यालय में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में परिवहन निरीक्षक यशपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाते समय ( जिसका लाइसेंस बना हुआ नहीं है ) यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो वाहन मालिक को 3 वर्ष का कारावास एवं 25 हजार रुपए का जुर्माने की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में की सहायता करता है एवं उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाता है तो ऐसा व्यक्ति अच्छा नागरिक कहलाता है। उसे इस कार्य के लिए 5 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रंससा पत्र भी मिलता है।

इस अवसर पर यातायात निरीक्षण प्रवीण कुमार ने भी यातायात नियमों एवं सांकेतिक चिन्हों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर यदि कोई दुर्घटना में घायल व्यक्ति मिलता है और उसे अस्पताल लेकर जाते हैं तो ऐसे व्यक्ति को पुलिस अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करती है और उसे अस्पताल में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए पैसे भी नहीं देने होते हैं । यदि कोई अस्पताल घायल व्यक्ति को चिकित्सा के लिए भर्ती करने से मना करता है तो उस अस्पताल का लाइसेंस रद्द भी हो सकता है । कार्यशाला में डॉ. एल पाण्डे , ,सीनियर मेडिकल ऑफिसर ( परिवहन विभाग ) ने बताया कि सड़क दुर्घटना पर घायल व्यक्ति की जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा किस प्रकार की जाती है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल डेमी देकर भी समझाया और उनके सवालों के जवाब भी दिए। महाविद्यालय के सह आचार्य डॉ. मन्ना लाल मीणा ने विद्यार्थियों को वाहन के बीमा के फ़ायदे एवं न करवाने के नुक़सान की विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सुजाता चौहान ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समिति की संयोजक डॉ.बीना शर्मा , सुमित्रा मीणा सहित 200 विद्यार्थी मौजूद थे।