
बेकाबू पिकअप पलटी, दो घायल
आंतेला जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे के आंतेला फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो जने घायल हो गए और पिकअप के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची बागावास अहिरान चौकी पुलिस ने घायलों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को रैफर कर दिया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
चौकी प्रभारी विनोद शर्मा व कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि यह पिकअप दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान आंतेला के फ्लाईओवर पर गति तेज होने से चालक संतुलन खौ बैठा और पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो जने घायल हो गए। वहीं पिकअप का आगे का हिस्सा चिपक गया। मौके पर एकत्र वाहन चालकों ने पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से शाहपुरा के राजकीय अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया।
20 मिनट तक तड़पते रहे घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद जिम्मेदार टोल कंपनी की एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंचने से दोनों घायल तड़पते रहे और अस्पताल पहुंचाने की गुहार करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे से गुजर रहे एक निजी वाहन से घायलों को अस्पातल भिजवाया। इधर, देरी से पहुंचे एम्बुलेंस कर्मियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना के बाद भी एम्बुलेंस देरी से पहुंचती है। ऐसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
जाम में फंसे वाहन, यात्री परेशान
हाइवे स्थित फ्लाईओवर के बीच पिकअप पलटी खा गई। इससे करीब आधा घंटा जाम लग गया। राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में पुलिस व पेट्रोलिंगकर्मियों ने पिकअप को हाइवे को हटाकर जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया। (निसं)
कैप्शन...आंतेला के फ्लाईओवर पर पलटी पिकअप व मौका मुआयना करती पुलिस। एटी सीए एवं सीबी
Published on:
13 Sept 2019 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
