बस्सी @ पत्रिका. पंचायत व पंचायत समितियों के पुर्नगठन, पुर्नसीमांकन एवं नवसृजित में गांव को एक ग्राम पंचायत से हटा कर दूसरी ग्राम पंचायत में जोड़ने व हटाने के लिए ग्रामीणों का उपखण्डअधिकारियों को आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में ग्राम श्यामपुरा उर्फ डेडपुरा के ग्रामीणों ने बुधवार के उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश मीना को ज्ञापन सौंप कर नव सृजित ग्राम पंचायत किशनपुरा में जोड़ने का एतराज जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव श्यामपुरा उर्फ डेडपुरा ग्राम पंचायत श्यामपुरा – कचोलिया में आता है। उनके गांव की दूरी भी ग्राम पंचायत श्यामपुराकचोलिया मात्र 1 किलोमीटर ही पड़ती है और आवागमन के भी सुगम साधन है, पक्की सड़क है।
लेकिन पंचायत पुनर्गठन में उनके गांव को नव सृजित ग्राम पंचायत किशनपुरा में जोड़ने के प्रस्ताव भिजवाने की जानकारी मिली है। उनके गांव की दूरी नव सृजित ग्राम पंचायत किशनपुरा से पांच किलोमीटर की दूरी है, इससे उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे मे ग्रामीणों की मांग है कि उनके गांव को ग्राम पंयायतश्यामपुराकचोलिया में ही यथावत रखा जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि उनको ग्राम पंचायत पुनर्गठन में यदि दूसरी ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया तो वे आगामी पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर मीठालाल, हरिनारायण मीना, रामसिंह, छोटूराम, प्रकाश मीना, नाथूलाल, जगदीश सहित कई लोग मौजूद थे। कासं