
जयपुर। आजकल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर यूथ वीडियो और सॉन्ग्स का आनंद उठाते हैं। इस पर नए कलाकारों के गानों को भी पसंद किया जा रहा है। गानों में डांस म्यूजिक हो या प्यार भरे गाने, पंजाबी गानों को यूथ पसंद कर रहा है। ऐसे में पंजाबी म्यूजिक के तेजी से बढ़ रहे ट्रेंड का असर यूथ में देखने को मिल रहा है। पंजाबी म्यूजिक चैनल 'बजाओ गाना' के सालभर में ही 11 मिलियन व्यूज हो गए हैं। वहीं इस पर कई गानों को 4 मिलियन तक व्यू मिले हैं। करीब 4 महीनों में सिंगर प्रगति के गाने को 41 लाख व्यू मिले हैं।
कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम
सिंगर गुरनाज़, प्रीत चाकलान, प्रगति, सायंतनी दास, अमजद खान, अरुशी हांडा और कई अन्य इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों के गानों को "बजाओगाना" पर पसंद किया जा रहा है। परफ़ेक्शन के प्रति उनका समर्पण हर गाने में बारीकी से किए गए प्रोडक्शन और हर छोटी-बड़ी चीज़ पर ध्यान देने से स्पष्ट होता है।
कई वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल ‘बजाओ गाना’ म्यूज़िक हाउस यूट्यूब पर लॉन्च हुआ था। इस पर हर तरह के श्रोताओं की ओर से पसंद के संगीत पेश किए जाते हैं। यह चैनल सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इन सिंगर्स के म्यूज़िक वीडियो जैसे फ़कीर, हुक्का, पैग बना दे, कांड और कई अन्य को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। हर क्षेत्र के लोग अपने पसंदीदा ट्रैक को दिखाते हुए रील और शॉर्ट वीडियो बना रहे हैं, जिससे प्लेटफ़ॉर्म की लोकप्रियता बढ़ रही है।
Published on:
30 Aug 2024 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
