29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस योजना का लाभ लेने आप भी जल्द करें ये काम, जानिए कब-कहां लगेगा चौपाल

22 मार्च अलग-अलग वार्डों में लगेगा शिविर। जानकारी, शिकायत, समस्या का निवारण व सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 104 पर करें सम्पर्क।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

Virendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Feb 2018, 6:20 PM IST

इस योजना का लाभ लेने आप भी जल्द करें ये काम, जानिए कब-कहां लगेगा चौपाल

इस योजना का लाभ लेने आप भी जल्द करें ये काम, जानिए कब-कहां लगेगा चौपाल

जगदलपुर . राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत नगर निगम क्षेत्र में 2013 एवं उसके पश्चात पंजीकृत स्मार्ट कार्ड में पंजीकृत समस्त सदस्यों का नाम व आधार नंबर जोडऩे का कार्य सोमवार से वार्डवार शिविर लगाकर किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र नाग ने आम जनता से शिविर में स्मार्टकार्ड का नि:शुल्क आधार सीडिंग कराने की अपील की है। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, शिकायत, समस्या का निवारण एवं सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

स्मार्ट कार्ड में जोड़ सकेंगे नाम
सीएमएचओ देवेन्द्र नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्टकार्ड नि:शुल्क आधार सीडिंग व स्मार्ट कार्ड में सदस्यों के नाम जोडऩे के लिए शिविर का आयोजन 26 फरवरी से 3 मार्च तक अंबेडकर वार्ड एवं बलीराम कश्यप वार्ड हेतु मंगल भवन एवं अटलबिहारी वार्ड के प्राथमिक शाला धरमपुरा नम्बर एक में, 27 फ रवरी से एक मार्च तक अनुकुल देव वार्ड के आवास प्लाट एवं हल्बाकचोरा पूर्व माध्यमिक शाला में, 26 फरवरी से एक मार्च तक बालाजी वार्ड के वेटनरी हॉस्पीटल, भगतसिंह वार्ड के भगत सिंह स्कूल में, भैरमदेव वार्ड के सामुदायिक भवन में, छत्रपति शिवाजी वार्ड के प्राथमिक शाला तितिरकुटी में, 3 मार्च से 7 मार्च तक सिविल लाइन वार्ड के भगतसिंह स्कूल में, दलपतसागर वार्ड के दंतेश्वरी स्कूल में, दंतेश्वरी वार्ड के राशन दुकान शिवमंदिर के पास, डॉक्टर अब्दूल कलाम वार्ड के पार्षद आफिस पेट्रोल पंप के पास लगाए जाने हैं।

इन जगहों पर होगा आयोजन
इसी प्रकार 4 मार्च से 8 मार्च तक गंगानगर वार्ड के माडियासराय में, गुरूघासीदास वार्ड के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में, 8 से 10 मार्च तक गुरूगोविन्द सिंह वार्ड के अघनपुर स्कूल एमपीएम अस्पताल के पास, 8 से 9 मार्च तक इन्द्रावार्ड के स्वामी विवेकानंद स्कूल में, 9 से 13 मार्च तक चन्द्रशेखर आजाद वार्ड के आजाद आमगुड़ा लालबहादुर शास्त्री वार्ड के साथ, 8 से 9 मार्च तक मदनमोहन मालवीय वार्ड के मिशन स्कूल मदरटेरेसा वार्ड के साथ, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के पीजी कॉलेज में, 16 से 18 मार्च तक शहीदगुंडाधूर वार्ड एवं संजय गांधी वार्ड के श्रीराममंदिर, संजय गांधी वार्ड के साथ एवं रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के कृषि कार्यालय नयामुण्डा में, सदरबाजार वार्ड के सदर स्कूल में, 10 से 13 मार्च तक महाराणाप्रताप वार्ड एवं लोकमान्य तिलक वार्ड के माध्यमिक स्कूल कंगोली, महारानी वार्ड के कृषि उपज मंडी में, माता संतोषी वार्ड के राशन दुकान में, मदरटेरेसा वार्ड के खुदीराम बोस प्राथमिक शाला दुर्गा मंदिर के पास, 11 से 13 मार्च तक मोतीलाल नेहरू वार्ड के पत्रकार भवन में, 12 से 13 मार्च तक प्रतापदेव वार्ड के शंकर मंदिर में, 14 से 16 मार्च तक प्रवीरवार्ड के लालबहादुर शास्त्री स्कूल में, राजीवगांधी वार्ड के आंगनबाड़ी गुप्ता भवन के पास, राजेन्द्र नगर वार्ड के माडियासराय में, रमैयावार्ड के मॉ काली मंदिर के पास, 14 से 15 मार्च तक पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड के बोधघाट स्कूल में, पंडित दीनदयाल वार्ड के श्रीहनुमान मंदिर के पास, 17 से 19 मार्च तक शांतिनगर वार्ड के दंतेश्वरी कॉलेज में, शिव मंदिर वार्ड के सामुदायिक भवन में, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद निवास में, 19 से 20 मार्च तक विजय वार्ड के श्रीकृष्ण मंदिर स्कूल पुराना पुल के पास, 19 से 21 मार्च तक सुभाष वार्ड के सिरहासार भवन में, स्वामी विवेकानंद वार्ड के हल्बाकचोरा पूर्व माध्यमिक शाला में, 20 से 21 मार्च तक महेन्द्र कर्मा वार्ड के बाबा मंदिर के पास और 20 से 22 मार्च तक वीरसावकर वार्ड के सामुदायिक भवन में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।