17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आधार कार्ड से लिंक होंगे शहर के स्ट्रीट वेंडर्स, गिरोहबाजी पर लगेगी लगाम

शाह कमीशन की रिपोर्ट...आधार कार्ड से लिंक होंगे शहर के स्ट्रीट वेंडर्स, गिरोहबाजी पर लगेगी लगाम

2 min read
Google source verification
CGNews

रायपुर . शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को अब आधार नंबर से लिंक किया जाएगा। आधार नंबर से लिंक करने के बाद सभी को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा। इसके बाद सभी को शहर में बनाए जाने वाले वेंडर जोन में दुकान के लिए जगह मुहैया कराई जाएगी। इसका शुल्क भी निगम द्वारा वसूला जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में निगम अधिकारियों और कमेटी में शामिल सदस्यों को दी गई। बैठक में बताया गया कि वेंडर्स पॉलिस राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत लागू की जाएगी। निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस के तृतीय तल सभाकक्ष में शहर की टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में महापौर प्रमोद दुबे, आयुक्त रजत बंसल सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बलराम हिरवानी, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जीएम अविनाश भोई, निगम अपर आयुक्त सौम्या चौरसिया, जोन अध्यक्ष डॉ. प्रमोद साहू आदि शामिल हुए।

जोन स्तर पर होगा सत्यापन

स्ट्रीट वेंडर्स का सत्यापन कर सूची बनाने सभी जोनों में उनका सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन लिया गया। स्ट्रीट वेंडर्स को सर्वे व सत्यापन के बाद बकायदा फ ोटो युक्त परिचय पत्र दिया जाएगा। वेंडर्स बाजारों का सत्यापन करके स्ट्रीट वेंडर बाजार का विकास किया जाएगा। टाउन वेंडिंग कमेटी की हर तीन माह में बैठक रखी जाएगी। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन चेन्नई के बिजनेस कॉर्पोरेशन के प्रतिनिधि मंगाडू ने दिया।

जीआईएस सर्वे होगा

पथ विक्रेताओं को सत्यापन के लिए आधार कार्ड देना होगा। मोबाइल एप का उपयोग भौतिक सर्वे के लिए जीपीएस के माध्यम से सर्वे टीम द्वारा किया जाएगा। इसके लिए एनयूएलएम द्वारा मोबाइल एप की सहायता ली जाएगी। स्ट्रीट वेंडर्स से जानकारी विभिन्न बिन्दुओं में ली जाएगी। उनकी व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा, संपर्क नंबर, निवास की जानकारी सहित किस प्रकार की सामग्री का विक्रय किया जाता है, व्यवसाय का समय, विक्रय का प्रकार, परिवार के सदस्यों के विवरण सहित अन्य जानकारियों के साथ उनसे विक्रय क्षेत्र में स्वच्छता सहित उनकी विक्रय संबंधी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। कौशल प्रशिक्षण एवं सूक्ष्म उद्यम सहायता के संदर्भ में उनकी रुचि की जानकारी ली जाएगी। उनसे बीपीएल नंबर, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, पेंशन व अन्य जानकारी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जाएगी।