359 करोड़ से 11 उप स्टेशन तैयार
बीएसईएल- इंडस्ट्रियल सिस्टम ग्रुप, बैंगलुरू ने एनआईएसपी के पीपीडीएस पैकेज के लिए 11 उप स्टेशनों को तैयार किया है। जिसकी कुल लागत रुपए 359 करोड़ है। पावर सब स्टेशन बाद में संकुल कच्चे माल हैंडलिंग प्लांट, कोक, कोक ओवन, ब्लास्ट फर्नेंस, स्टील पिघलने की शॉप, हॉट स्ट्रिप मिल, लाइम एंड डोलोमाइट कैकेनेशन प्लांट और रेलवे यार्ड को विद्युत की आपूर्ति उनके चालू होने पर प्रदान करेगा।