जगदलपुर. आपको संचार सेवाओं में दिलचस्पी है तो आपका यह इंतजार खत्म हुआ। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बंपर नौकरी निकाली है। पूरे देश में 2700 जूनियर इंजीनियर(ईएसआरटी) पद पर भर्ती होगी।
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। प्रतिभागी दस जुलाई से 10 अगस्त तक www.externalexam.bsnl.co.in पर ऑनलाइन भी एप्लाई कर सकते हैं।
25 सितंबर को ऑनलाइन एलीजीबल टेस्ट होगा। इसके लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य व ओबीसी के लिए 1000 रुपए व एसटी/एससी प्रतिभागी के लिए 500 रुपए है।
छत्तीसगढ़ में 17 पदों पर भर्ती
बीसएनएनएल के विभिन्न सर्कल्स में यह भर्ती होनी है। छत्तीसगढ़ के लिए 17 पद पर यह भर्ती होगी। सबसे नौकरियां पंजाब में है। यहां 400 पद पर नियुक्ति होनी है।
यह मांगी है योग्यता
जूनियर इंजीनियर पद के लिए केन्द्र या राज्य सरकार के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान तीन वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा है।
इनमें से किसी विषय में आपके पास यह डिप्लोमा है तो आप एप्लाई कर सकते हैं-बीटेक/बीई टेलीकम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रिकल/ रेडियो/ कम्प्यूटर/ इंस्ट्रुमेंटेशन/ इंफार्मेंशन टेक्रालॉजी या फिर एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन।
आगे जानिए किसी राज्य में कितने पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़-17, अंडमान-निकोबार-12, आंध्रप्रदेश-76, असम-116, बिहार-34, चेन्नई टेलेफोन्स-80, गुजरात -206, हरियाणा-160, हिमाचल प्रदेश-73, जम्मू-कश्मीर-79, झारखण्ड-19, कर्नाटक-120, केरला -100, कोलकाता टेलीफोन्स-80, मध्यप्रदेश-78, महाराष्ट्र-224, नार्थ इस्ट 1- 132, नार्थइस्ट 2- 34, एनटीआर-15, ओडिशा -43, पंजाब-400, राजस्थान-100, तमिलनाडु-198, उत्तर प्रदेश (ईस्ट)-80, उत्तर प्रदेश (वेस्ट)-80, उत्तरांचल-29, वेस्ट बंगाल-115।