.दरभा के चांदामेटा में शुक्रवार सुबह पुलिस-माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई। एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद माओवादियों के पांव उखड़ गए। फायरिंग करते हुए वे जंगल की ओर भाग निकले।
सुरक्षाबलों के जवानों ने घटनास्थल की सर्चिंग की। कुछ दूरी पर एक वर्दीधारी का शव बरामद हुआ। वर्दीधारी के पास एक भरमार बंदूक भी पड़ा मिला। यहां डीआरजी व सीएएफ कैंप से निकली पार्टी देर रात को सर्चिंग कर रही थी।
सूचना मिली की नजदीक पहाड़ी पर माओवादी बैठक कर रहे हैं।
20 वां शव
दो माह के भीतर पुलिस ने 20 माओवादियों का शव बरामद किया है। इन माओवादियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया है।