23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर की संस्कृति व स्वाद का रस लेंगे पर्यटक

श्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य मेें बस्तर की संस्कृति और यहां के खानपान को विशेष तौर पर पर्यटकों को परोसा जाएगा, जिससे बाहरी पर्यटक यहां की संस्कृति और भोजन शैली का आनंद ले सके।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ajay Shrivastava

Sep 21, 2016

 tourist bastar

tourist bastar

जगदलपुर.
बस्तर दशहरे के पहले ही पर्यटकों को लुभाए जाएंगे। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य मेें बस्तर की संस्कृति और यहां के खानपान को विशेष तौर पर पर्यटकों को परोसा जाएगा, जिससे बाहरी पर्यटक यहां की संस्कृति और भोजन शैली का आनंद ले सके।


विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही इन तीनों दिन सुबह 7 बजे से शहर में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।


25 से 27 सितम्बर तक तरणताल के पास बस्तर की विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन करने के साथ ही यहां की पारंपरिक खानपान से जुड़ी व्यंजनों का भोज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।


इसके साथ ही बस्तर के पर्यटन पर आधारित फोटोग्राफी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए 24 सितम्बर तक एन्ट्री मंगाई गई है। बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता, स्लो साइकिल रेस, बाइक स्टंट आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

image