8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सलियों के बैनर में जिक्र है यह बात, पुलिस के साथ जनता न करें सवारी, जान का है खतरा

माओवादियों ने ओरछा मार्ग में लगाए बैनर-पोस्टर, पुलिस के साथ सवारी न करने की जनता से की अपील, अपने वाहन मे सवारी करने की दी नसीहत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:50 PM IST

पुलिस के साथ जनता न करें सवारी, जान का है खतरा

पुलिस के साथ जनता न करें सवारी, जान का है खतरा

नारायणपुर. जिले के ओरछा ब्लाक मुख्यालय के मुख्य सड़क मार्ग में नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर फेंके हैं। माओवादियों ने ओरछा मार्ग पर बैनर-पोस्टर लगाकर पुलिस के साथ सवारी नहीं करने की अपील आम जनता से की है। बेनर-पोस्टर में यह भी जिक्र किया है कि यात्री सभी अपने-अपने वाहन में सवारी करें नहीं तो आम जनता की जान को भी खतरा होने की बात कही है। इसके बावजूद पुलिस के साथ सवारी करने पर जान को खतरा होने की बात बैनर में उल्लेखित की गई है।

Read More : जवान की गला रेतकर हत्या मामले में साथियों ने रेलवे आईजी के सामने बयां किया दर्द, पढ़ें खबर

पुलिस के साथ सवारी करने पर जान का खतरा
मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने ओरछा ब्लॉक मुख्यालय से 1 किलोमीटर पहले मुख्य सडक में पर्चे फेंके हैं साथ ही पेडों में भी बैनर-पोस्टर चस्पा किया है। जिसमें माओवादियों ने पुलिस के साथ सवारी न करें अन्यथा जान को खतरा होने की बात बैनर में लिखी है। इसके साथ ही माओवादियों ने अपना-अपना वाहन में सवारी करने की बात कहते हुए गस्ती अभियान के नाम से माड में आकर जनता की पिटाई, अवैध गिरफ्तारी, लूटपाट, बलात्कार के विरोध में सड़क को ध्वस्त करने की बात का भी जिक्र पर्चे में किया है।

Read More : खून के प्यासे बन गए जब सगे पिता-पुत्र, एक को गंवानी पड़ी अपनी जान, पढ़ें पूरी खबर

डरे सहमें से हैं ग्रामीण
नक्सलियों द्वारा ओरछा ब्लाक मुख्यालय में किए गए ऐसी हरकतों के बाद इलाके ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की भी मजबूरी है क्योंकि कई ऐसे ग्रामीण भी हैं जिनके पास स्वयं का गाड़ी नहीं है और वह कहीं आने-जाने में बस का ही सहारा या पैदल ही चलकर सफर किया करते हैं। गौरतलब हो कि माओवादियों ने इसके पूर्व भी पुलिस जवानों के यात्री बस में बैठने के कारण ओरछा मार्ग में यात्री बस को आग के हवाले कर दिया था। इसके साथ ही ओरछा मार्ग पर यात्री बस को विस्फोट से उड़ाने की कोशिश की थी।