29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कबाड़ी की दुकान में लुका-छिपी चल रहा था यह घिनौना काम, पुलिस ने दी दबिश, 3 गिरफ्तार…

कोतवाली पुलिस ने कबाड़ी दुकान में मारा छापा, इधर नेशनल पार्क एरिया में जेसीबी की चेन माउंटेन और ट्रक भी किया जब्त, ठेकेदार गिरफ्तार।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्तर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 10 Nov 2017, 9:30 PM IST

चोरी का सामान के साथ तीन गिरफ्तार, इधर कांगेर वैली में कांट्रैक्टर को रंगे हाथों धर दबोचा

चोरी का सामान के साथ तीन गिरफ्तार, इधर कांगेर वैली में कांट्रैक्टर को रंगे हाथों धर दबोचा

चोरी का सामान के साथ तीन गिरफ्तार, इधर कांगेर वैली में कांट्रैक्टर को रंगे हाथों धर दबोचा, पढ़ें खबर

जगदलपुर . कोतवाली का प्रभार संभालने के पहले ही दिन टीआई कादिर खान ने शहर के बड़े कबाडि़यों के खिलाफ अभियान चलाया। जहां चोरी का सामान कबाड़ के तौर बेच दिया जाता है। एेसे तीन कबाडि़यों के खिलाफ गुरू वार को पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दर्जन भर छोटे-बड़े कबाड़ी दुकान व गोदाम में छापामार कार्रवाई की। जिसमें से तीन कबाडि़यों के पास चोरी का सामान खरीदना पाया गया। इनमें देवशरण लाल साहू निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड, सुमित कुमार जायसवाल निवासी मोतीतालाब पारा व मोहम्मद साकिब रजा पंडित दीनदयाल वार्ड का रहने वाला है।

इनके पास से मोटर सायकल और फोरव्हीलर के चेसिस व ट्रकों के क्राउन, मोटर सायकल के चक्के, इंजन व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। इधर कबाडि़यों का कहना है कि उन्हें पता नहीं चलता है, कि कौन सा माल चोरी का है और कौन सा नहीं। छोटे कबाड़ी इसे घूम-घूम कर इकट्ठा कर लेकर आते हैं। अगर एेसा ही रहा तो एक दिन हमें कबाड़ी का धंधा ही बंद करना पड़ेगा।

कांगेर वैली नेशनल पार्क में अवैध खुदाई के मामले में कांट्रैक्टर गिरफ्तार
कांगेर वैली नेशनल पार्क के कोटमसर परिक्षेत्र में बिना अनुमति निजी केबल कंपनी के ठेकेदार द्वारा खुदाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी ने काम रुकवा दिया है। देर रात निजी केबल कंपनी के ठेकेदार को रंगे हाथ पकड़ा गया। ठेकेदार सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और एफआईआर दर्ज करने हेतु दरभा थाने को पत्र लिखा गया है।

टेलीफोन केबल कंपनी जिओ बस्तर में केबल बिछाने के कार्य कर रही है यह कार्य में दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार क्षेत्र का ठेकेदार अंकित कुमार चौहान के जिम्मे है। केबल बिछाने के लिए कोटमसर वनपरिक्षेत्र जो कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है। वहां पर वन अधिनियम और राष्ट्रीय उद्यान अधिनियम का उल्लंघन करते हुए खुदाई का कार्य कर रहा था इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सोनवानी ने मौके पर पहुंच कर कार्य को रुकवा दिया तथा जेसीबी को जप्त कर ली और वन अधिनियम के तहत कार्रवाई भी किया।

रात डेढ से 2 बजे के बीच पत्थर के बीच में जब्त जेसीबी वाहन को चोरी करने की नियत से केवल ठेकेदार चौहान दो व्यक्तियों के साथ पहुंचा और जेसीबी को ट्रक में लादकर तीरथगढ़ से होते हुए मामड़पाल गांव के पास वन विभाग की टीम ने वाहन को दौड़ाकर जेसीबी लदी ट्रक को जप्त किया तथा जेसीबी चालक, ट्रक चालक को अपने साथ वन अमला ले आई और ठेकेदार को पकड़ लिया गया है। नकुलनार निवासी ठेकेदार अंकित सिंह चौहान, ट्रक चालक विनोद कुमार और जेसीबी चालक जनक सिंह के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 1972 की उप धारा 17, 29, 50 और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम की धारा 1984 के तहत कार्रवाई की गई है ठेकेदार अंकित सिंह चौहान को वन विभाग के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।

जब्त करने पुलिस को पत्र
कोटमसर वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सोनवानी ने निजी कंपनी के ठेकेदार अंकित सिंह चौहान, विनोद कुमार, जनक सिंह के खिलाफ जप्त चेन माउंटेन जेसीबी चोरी करने के मामले में दरभा पुलिस को पत्र लिखकर चोरी का अपराध कायम करने का निवेदन किया गया है यदि पुलिस इस पर गंभीरता दिखाती है तो आरोपियों को और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।