19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव के आवास पर बड़ी कार्रवाई, 4 महीने से बंधक बनाए गए ब्लॉक प्रमुख को पुलिस ने छुड़ाया

पुलिस कार्रवाई में बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को सकुशल बरामद किया गया। सपा विधायक पर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार के अपहरण का आरोप था। इसके साथ ही उनकी पत्नी व चार बच्चों के भी अपहरण का आरोप था।

less than 1 minute read
Google source verification
Block Pramukh Rescued from SP MLA Mahendranath Yadav Awaas

Block Pramukh Rescued from SP MLA Mahendranath Yadav Awaas

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार रिपीट होने के बाद सपा नेताओं पर एक्शन होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आठ थानों की पुलिस फोर्स ने सदर सीट से चुने गए विधायक और जिला अध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव के घर छापा मारा है। पुलिस कार्रवाई में बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को सकुशल बरामद किया गया। सपा विधायक पर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार के अपहरण का आरोप था। इसके साथ ही उनकी पत्नी व चार बच्चों के भी अपहरण का आरोप था। इस घटना के बाद कलवारी थाने में विधायक महेंद्रनाथ यादव के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सपा विधायक के घर से ब्लॉक प्रमुख को छुड़ाया

सपा विधायक के घर प्रमुख रामकुमार की लोकेशन मिली जिसके बाद तत्काल फोर्स उन्हें वहां से मुक्त कराने के लिए वहां पहुंची। पहले तो सपा विधायक ने दरवाजा बंद कर लिया मगर कुछ देर की मशक्कत के बाद मजबूर होकर सपा विधायक महेंद्रनाथ यादव ने दरवाजा खोला और ब्लॉक प्रमुख रामकुमार को पुलिस को सौंपा।

यह भी पढ़ें:UP Assembly Election 2022: पढ़ाई के नाम पर सिर्फ 5वीं और 12वीं पास हैं नेता जी, छठे चरण के 3 उम्मीदवार निरक्षर

4 महीने से लापता थे ब्लॉक प्रमुख

दरअसल, जिला पंचायत चुनाव के बाद बस्ती के ब्लॉक प्रमुख रामकुमार के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस लंबे समय से उनके व उनके परिवार की तलाश में थी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। शुक्रवार देर रात पुलिस ने बस्ती सदर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्रनाथ यादव के आवास पर छापेमारी की। यहां से ब्लॉक प्रमुख को पत्नी व बच्चों सहित छुड़ाया गया। ब्लॉक प्रमुख पिछले करीब चार महीने से गायब थे।