2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती फिल्म पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का बड़ा बयान, दी यह चेतावनी

फिल्म पद्मावती पर बैन की मांग को लेकर राजपूत संगठनों के नेतृत्व में देश भर में प्रदर्शन हो रहा है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Nov 2017, 9:33 AM IST

Cabinet Minister Sadhvi Niranjan Jyoti

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

बस्ती. संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर घमासान जारी है। इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और फिल्म पर बैन लगाने को लेकर आंदोलन तेज है। इस विवाद में कई राजनेता भी कूद पड़े हैं। केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रानी पद्मावती के ऊपर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को इतिहास से छेड़खानी का मामला बताया और कहा कि रानी पद्मावती की फिल्म से हम सहमत नहीं हैं । उन्होंने कहा कि रानी पद्मावती हमारी गौरव हैं,नारी समाज की प्रतिष्ठा और एक आदर्श है उनके साथ एक आक्रांता को जोड़ कर के पिक्चर बनाई जाए यह स्वाकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इतिहास के साथ छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

बता दें कि फिल्म पद्मावती पर बैन की मांग को लेकर राजपूत संगठनों के नेतृत्व में देश भर में प्रदर्शन हो रहा है और इसी हंगामे को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल टाल दी गई थी। राजपूत संगठन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों को फिल्म में तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:

पद्मावती पर बवाल जारी, अब कुमार विश्वास ने दिया यह बड़ा बयान

राम मंदिर को लेकर भी दिया बयान :

केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति नगर निकाय चुनाव को लेकर बस्ती दौरे पर आई थीं । उन्होंने बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट मांगे। राम मंदिर के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा की राम मंदिर एक मुद्दा नहीं है,आस्था है। हमारी सरकार जब से उत्तर प्रदेश में बनी है,पहल कर रही है,कोर्ट में केस होने के कारण मैं भी उस में टीका टिप्पणी नहीं कर सकती हूं,लेकिन एक पहल शुरू हुई है और मुझे उम्मीद है राम मंदिर जरूर बनेगा।

उन्होंने कहा कि बातचीत का सिलसिला शुरू है, और जब वार्तालाप शुरू होती है तो उसके अच्छे परिणाम आते है और इस बातचीत से मामले का हल निकल जाए तो इससे बेहतर और क्या होगा ।

BY- SATISH SRIVASTAVA