16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव की बढ़ी टेंशन, सपा के इस विधायक ने मिलाया कांग्रेस से हाथ

इस वजह से छोड़ दी समाजवादी पार्टी

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

बस्ती. सपा के पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता रविवार को दिल्ली में दिलाई। अनूप पाण्डेय ने प्रियंका गांधी से मुलाकात भी की। प्रियंका गांधी ने अनूप पाण्डेय को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने की सलाह दी है। अनूप बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं।

अनूप पाण्डेय का राजनीतिक सफर
अनूप पाण्डेय का राजनीतिक सफर 1989 में कांग्रेस से शुरू हुआ था। अनूप पाण्डेय वर्ष 2002 से 2007 तक बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। अनूप पाण्डेय 1991 में रुधौली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुवान लड़े और हार गए। 1993 में पुन: इसी सीट से चुनाव लड़े और हार गए। बाद में वर्ष 2002 में इसी सीट से सपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी, जिसके बाद से सपा में बने रहे। इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की है तैयारी।


इस वजह से छोड़ दी पार्टी
अनूप पाण्डेय सपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस में शामिल होने की वजह क्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद उन्हें उपेक्षित रखना है। उनसे सलाह- मशविरा किए बिना ही सपा ने बस्ती लोकसभा सीट को गठबंधन के तहत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में दे दिया। जिसकी वजह से नाराज अनुप पाण्डेय ने कांग्रेस ज्वाइन किया है।

BY- Satish Srivastava