13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियों की लड़ाई लाइव, एक लड़की को तीन लड़कियों ने घसीट-घसीटकर मारा, वीडियो वायरल

.

less than 1 minute read
Google source verification
Girl Fight

बस्ती. बीच सड़क पर तीन खूबसूरत लड़कियों एक लड़की को बाल से पकड़कर घसीट-घसीटकर मार रही हैं। बीच-बीच में पिटने वाली लड़की का नाम भी लिया जा रहा है। जब तीन लड़कियां उस लड़की को दिल भरकर पीट लेती हैं तो अचानक एक लड़का आता है और वह भी मारने वाली एक लड़की का नाम लेकर झगड़ा छुड़ाने की कोशिश करता है। बस्ती जिले में लड़कियों के एक वायरल वीडियो का यही सीन है। यह वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ब्लैक स्किन फिटिंग जींस और डेनिम की जैकेट पहने 14 से 16 साल के बीच की तीन लड़कियां नीली रेड जैकेट पहने एक लड़की पर टूट पड़ती हैं। ब्लू जैकेट वाली उसकी सहेली उसे बचाने की नाकाम कोशिश करती है। तीनों लड़कियां रेड जैकेट वाली लड़की को जमीन में गिरा कर बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर मुक्के और पैरों से बुरी तरह पीटती हैं। बीच बीच एक लड़की गाली देकर पिट रही लड़की का नाम भी लेती है। कोई इस मारपीट का वीडियो बना रहा होता है। तभी अचानक एक लड़का आकर लड़ाई छुड़ाता है।

वीडियो में लड़ने वाली लड़कियों और युवक का चेहरा साफ दिख रहा है, लेकिन इसकी अभी तक पहचान नहीं हुई। वायरल वीडियो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन पुलिस इसको लेकर अभी शांत है। ऐसा कहा जा रहा है कि वीडियो आवास विकास कालोनी का है और ये लड़कियां वहीं की रहने वाली हो सकती हैं। इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।

By Satish Srivasrava