12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्ल्स हॉस्टल पर पुलिस का कब्जा, पढ़ाई रुकने से घर लौट रहीं छात्राएं

उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने कामों से ज्यादा कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहती है। इस बार बस्ती जिले की पुलिस की वजह से छात्राएं परेशान हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्ती

image

Gopal Shukla

Nov 29, 2022

basti_police.jpg

यूपी के बस्ती में बने नए मेडिकल कॉलेज में पुलिस ने डेरा जमा रखा है। कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल से पुलिस चौकी संचालित हो रही है। कॉलेज प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद पुलिसवालों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसकी वजह से छात्राएं पढ़ नहीं पा रही हैं। कई छात्राएं तो घर लौट गई हैं।

बस्ती में पुलिस की एक चौकी मेडिकल कॉलेज में बने गर्ल्स हॉस्टल में 2019 से चल रही है। उस वक्त कॉलेज प्रशासन ने व्यवस्था होने तक पुलिस को रहने पर सहमति दी थी। अब पुलिसवाले हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हॉस्टल परिसर में 14 कमरे बने हैं। इनमें से 8 कमरों पर पुलिस का कब्जा है। इसके चलते छात्राएं एडमीशन के बाद से पढ़ नहीं पा रही हैं। लड़कियां अपने घर लौटने लगी हैं। इस मामले में अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जिले के एसपी को लेटर लिखा है।

SP को दो बार लिखा लेटर
प्राचार्य की तरफ से पुलिस अधीक्षक को दो बार पत्र लिखा गया है। महर्षि वशिष्ठ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय रामपुर के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक लिखे पत्र में कहा है कि "परिसर के नर्सिंग हॉस्टल में पुलिस चौकी संचालित है। हॉस्टल में ही पुलिसकर्मी रहते हैं। परिसर में रह रहे पुलिसवालों को हटवाने की मांग पहले भी की गई है"।

मामले पर जिले के एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि, "हमारी एक चौकी मेडिकल कॉलेज में चल रही है। हम नई जगह की तलाश में है। अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया गया है। व्यवस्था होने तक पुलिस चौकी को हटाया नहीं जा सकता। मगर जल्द ही 6 कमरों से कब्जा हटवाएंगे"।

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग