18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा ने महेन्द्र यादव को बनाया जिलाध्यक्ष, कभी सीने पर गोली खाकर चर्चा में आए थे

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने बस्ती सदर से दिया था टिकट।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahendranath Yadav

महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती .समाजवादी पार्टी ने बस्ती में युवा नेता महेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। महेन्द्र यादव 2017 में सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके पहले वह कई पदों पर रह चुके हैं। उनकी सक्रियता और प्रोफाइल को देखते हुए इस बार उन्हें जिला इकाई की कमान दी गयी है।

महेन्द्र नाथ यादव ने अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की, लेकिन वह चर्चा में उस समय आए जब 2004 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए उन्हें गोली मारी गयी, जिसमें वह गोली लगने के बावजूद बच गए। किसान डिग्री कॉलेज से छात्र राजनीति शुरू करने वाले महेन्द्र 2004 में छात्रसंघ अध्यक्ष बने।

2005 से लगातार 10 साल तक जिला पंचायत सदस्य रहे। 2017 में बस्ती सदर सीट से विधानसभा का टिकट तो मिला, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सपा के छात्र सभा जिलाध्यक्ष सहित लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पर पर भी रहे। महेन्द्र को टीम अखिलेश का हिस्सा भी कहा जाता है।

By Satish Srivastava