10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के बस्ती में पुलिस ने रोडवेज़ बस से 10 किलो चांदी किया बरामद

पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जब उसे खोला तो सन्न रह गई...

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

Jyoti Mini

Jan 26, 2018

police found 10 kg Silver in road vage Bus

यूपी के बस्ती में पुलिस ने रोडवेज़ बस से 10 किलो चांदी किया बरामद

बस्ती. सोनौली से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की सरकारी बस में पुलिस चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में दो बैग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर जब उसे खोला तो सन्न रह गई। उसमें चांदी की पांच सिल्ली, पायल और 27 हजार रुपए नकदी मिले। गणतंत्र दिवस को लेकर कोतवाली पुलिस देर शाम को वाहनों व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग कर रही थी। कोतवाल रोडवेज के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। वह रोडवेज की बसों को भी चेक कर रहे थे। इसी बीच सोनौली से लखनऊ तक जाने वाली कैसरगंज डिपो की बस संख्या यूपी 33 टी 4654 शाम जैसे ही रोडवेज पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसकी चेकिंग शुरू कर दी।

सवारी उतरने के बाद उसमें परिचालक के सामने वाली सीट के नीचे दो बैग नजर आया। पुलिस ने यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की तो किसी ने उसे अपना नहीं बताया। ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ। उसने बैग को खोलकर जब चेक किया तो भौंचक रह गई। उसमें चांदी के पायल, चांदी की पांच सिल्ली एवं 27000 रुपया नकदी मिला।

कोतवाल ने बताया कि, चांदी का वजन कुल 10 किलोग्राम के करीब है। परिचालक से पूछताछ के दौरान पता चला कि, अयोध्या के लिए एक व्यक्ति ने टिकट लिया था, बैग उसी का है। मगर वह मौके पर नजर नहीं आ रहा है। पुलिस को शक है कि, चांदी नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही थी। मामले में छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

बस्ती के जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ और आगजनी का रिएक्सन सामने आना शुरु हो गया है। ट्रामा सेंटर और ईमरजेंसी वार्ड में कामकाज ठप्प कर नर्सेज अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।जिससे यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हड़ताल की सूचना पर जिला प्रशासन हलकान है। आंदोलित नर्सों को मनाने के लिए जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पहुंचे मगर उनका प्रयास भी विफल रहा। फोन पर कोतवाली पुलिस से बात कर एसआईसी ने तोड़फोड़ करने वाले शख्स को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं, जबकि आरोपी डॉक्टर सचान के खिलाफ कार्रवाई के लिये शासन को पत्र भेज दिया गया है।

input- सतीश श्रीवास्तव