4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raja Bhaiya Divorce: …तो पत्नी भानवी सिंह इसलिए नहीं चाहतीं कि टूटे राजा भैया से रिश्ता! ये है कुंडा राजघराने का पूरा विवाद

Raja Bhaiya Divorce: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया फिर एक बार अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। भानवी सिंह ने राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर दिया है। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

Aman Pandey

Aug 31, 2023

raja_bhaiya_and_bhanvi

राजा भैया अपनी पत्नी से तलाक चाहते हैं, लेकिन भानवी ऐसा नहीं करना चाहती हैं।

Raja Bhaiya Divorce: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और Kunda MLA रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने नवंबर 2022 में पत्नी भानवी सिंह से तलाक की अर्जी लगाई थी। मामला दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में चल रहा है। 10 महीनों की सुनवाई के बाद अब उनकी पत्नी भानवी सिंह ने कोर्ट में जवाब दिया है। उनका कहना है कि सिर्फ तलाक लेने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। राजा भैया की प्रताड़ना के कारण ही वे उनसे अलग रह रही हैं।

भानवी सिंह का यह भी आरोप है कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया था। साकेत फैमिली कोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए भानवी सिंह ने राजा भैया पर मारपीट का भी आरोप भी लगाया है। राजा भैया अपनी पत्नी से तलाक चाहते हैं, लेकिन भानवी ऐसा नहीं करना चाहती हैं। कोर्ट ने भानवी सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए एक बार फिर 17 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की है।

ऐसे आई रिश्तों में दरार; raja bhaiya and wife bhanvi singh

राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्तों में लगभग 28 साल बाद दरार आनी तब शुरू हुई, जब भानवी और उनके देवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया के बीच विवाद बढ़ गया। भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली के ईओडब्ल्यू थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही राजा भैया और भानवी के बीच तकरार बढ़ गई थी। राजा भैया का आरोप है कि भानवी का रवैया परिवार के प्रति ठीक नहीं है। इस तरह बद्री रियासत कुंडा प्रतापगढ़ और बस्ती के राजघराने के बीच रिश्ते बिगड़ गए।

इस राजघराने से ताल्लूक रखती हैं भानवी सिंह

भानवी बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वे राजा रविप्रताप सिंह और मंजुला सिंह की तीसरी बेटी हैं। भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ था। उनकी राजा भैया से शादी 17 फरवरी 1995 को हुई थी। जब भानवी की शादी हुई तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी, जबकि राजा भैया की 25 वर्ष के थे। राजा भैया और भानवी की 4 बच्‍चे हैं। दो बेटियां और दो बेटे हैं।

Story Loader