19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में चंद्रशेखर के कार्यक्रम में महिलाओं का हंगामा, डॉक्टर रोहिणी के समर्थन में लगे नारे…’रेप आरोपी को जेल भेजो’

बस्ती जिले में रविवार को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का कार्यक्रम था, इस कार्यक्रम में उस समय अफरा तफरी मच गई जब कार्यक्रम में अचानक महिलाओं का एक जत्था पहुंचकर चंद्रशेखर मुर्दाबाद का नारा लगाने लगा।

less than 1 minute read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Jun 22, 2025

Up news, chandra sekhar azad party, Azad samaj party

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बस्ती में चंद्रशेखर आजाद के कार्यक्रम में महिलाओं का हंगामा, मुर्दाबाद के लगे नारे

रविवार को बस्ती में कोतवाली क्षेत्र में चंद्रशेखर अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में एक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।सांसद चंद्रशेखर के कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। ये महिलाएं डॉक्टर रोहिणी के समर्थन में न्याय की मांग कर रही थीं। यह कार्यक्रम सर्किट हाउस में चल रहा था जिसमें सांसद अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, तभी दर्जन भर की संख्या में आई महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।यह

यह भी पढ़ें: कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात, एफआईआर दर्ज

चंद्रशेखर मुर्दाबाद…चंद्रशेखर को जेल भेजो

ये महिलाएं डॉक्टर रोहिणी की तस्वीर छपी तख्ती दिखाई। उस पर 'रेप आरोपी को जेल भेजो' जैसे नारे लिखे थे।महिलाओं ने चंद्रशेखर मुर्दाबाद…चंद्रशेखर को जेल भेजो, महिलाओं को न्याय दो और अत्याचार नहीं चलेगा, जैसे नारे भी लगाए। महिलाओं का यह हंगामा करीब आधा घंटा तक चला। इसके बाद आजाद समाज पार्टी की महिला विंग से उनकी भिड़ंत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की महिलाओं को तितर बितर किया। किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को मौके से बाहर निकाला। मामला रविवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चंद्रशेखर अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में एक सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।महिला संगठन की सदस्य प्रियांशी सिंह ने कहा देश को पता होना चाहिए कि इसने कई महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया है, ये लोग सम्मान में उसके लिए खड़े हैं।प्रियांशी ने कहा कि इनको पता है कि उसने कितनी महिलाओं का उत्पीड़न किया है। डॉ. रोहणी के साथ इसने जो किया है, हम उसके खिलाफ खड़े हैं। हम चाहते हैं कि चंद्रशेखर को जेल भेजा जाए और डॉ. रोहणी को न्याय मिले।