नई दिल्ली। Hyaluronic Acid: हर कोई अपनी त्वचा को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखना चाहता है। जिसके लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। हयालूरोनिक एसिड के इस्तेमाल से भी त्वचा की खूबसूरती बनाए रख सकते हैं। हालांकि एक शुगर मॉलिक्यूल के रूप में यह हमारी त्वचा में स्वभाविक रूप से मौजूद होता है, परंतु बढ़ती उम्र के साथ-साथ हमारी त्वचा में कोलेजन और हयाल्यूरोनिक एसिड की कमी होने लगती है। जिससे त्वचा रूखी-सूखी बेचान हो जाती है। इसके लिए क्रीम, सीरम, लोशन आदि रूपों में हयालूरोनिक एसिड का इस्तेमाल करके त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं किस प्रकार से हयालूरोनिक एसिड के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को कौन-कौन से फायदे होते हैं...