How to care for your teeth : चमकदार दांत किसे अच्छे नहीं लगते पर क्या हम उनकी देखभाल करते हैं ? अक्सर कई लोग सुबह उठ कर दाँतों को ब्रश जरूर करते हैं लेकिन सिर्फ एक अनचाही ड्यूटी निभाने की तरह। डेंटिस्ट्स का कहना है की खाना खाने के तुरंत बाद ही हमारे दांतों पर प्लाक बनना शुरू हो जाता है। इसकी सफाई रोज ना हो तो यह प्लाक दांतों की सड़न या मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए जैसे हम चेहरे की सुंदरता के लिए कई जतन करते हैं वैसे ही अपने दांतों का भी हमें नियमित रूप से ध्यान रखना चाहिए। रेगुलर डेंटल केयर से दांतों का निखार तो होगा ही, साथ ही कई बीमारियों से भी निजात मिलेगी। ऐसा करने से ना सिर्फ हमारे दांत साफ़ रहेंगे, हमारी मुस्कान खिली-खिली होगी और हम दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी प्लाक, बैक्टीरिया से भी बचे रहेंगे। सही तरीके से दिन में कम से कम दो बार ब्रश और फ्लॉस करने से दांतों की सही देखभाल होती है।