5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Skin Care Tips: गर्मी के दिनाें में खिलीखिली रंगत के लिए अपनाएं ये टिप्स

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में सूरज की धूप, पसीना और धूलकण किसी कि भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 6 Jun 2020, 11:59 PM IST

Easy Skin Care Tips in summer At Home

Skin Care Tips: गर्मी के दिनाें में खिलीखिली रंगत के लिए अपनाएं ये टिप्स

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में सूरज की धूप, पसीना और धूलकण किसी कि भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या हो जाती है जिस वजह से स्किन काली हो जाती है। पसीने की वजह से चेहरा तैलीय हो जाता है और हर समय चिपचिपा रहता है जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता इसलिए गर्मियों में त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा और भी कई तरीकों से त्वचा की देखभाल की जा सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में


- गुलाब जल चेहरे की थकावट दूर करता है। इसको आईस-ट्रे में जमाकर क्यूब्स बना लें। इससे चेहरा और आंखें तरोताजा होती हैं और पिंपल्स की समस्या भी दूर होती है।

- स्किन को धूप की किरणों से बचाने के लिए चंदन के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह काफी ठंडा होता है जो त्वचा को गर्मी से बचाता है। इसका तेल सनबर्न का काम करता है इसलिए धूप में निकलने से पहले चेहरे पर इसे लगाकर निकलें।

- चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए इसे फेस वॉश से अच्छे से धो लें। फिर थोडी सी चीनी और नमक को चेहरे पर लगा कर हल्के हाथों से रगड़ें। यह एक अच्छे स्क्रबर का काम करता है।


- जौ और चने के आटे को गैस पर हल्का भूरा होने तक पकाएं। फिर इस मिश्रण को दरदरा पीस कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल और चमकदार होती है।

- रोजाना नहाने से पहले चेहरे पर नीम या गुलाब का फेस पैक लगाएं और सूखने के बाद ताजे पानी से धोएं। इससे टैनिंग की समस्या दूर होगी और स्किन भी ग्लो करेगी।

- तैलीय त्वचा को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें। इससे त्वचा के रोम छिद्र खुलेंगे और गंदगी बाहर निकलेगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।