त्वचा काे सेहतमंद रखने के लिए बाहरी सुरक्षा के अलावा आंतरिक आहार की भी जरूरत हाेती है। सर्दियाें के माैसम में जब शुष्क हवाएं आपके चेहरे की राैनक छीन लेती है ताे आंतरिक आहार के जरिए त्वचा काे सेहतमंद बनाया जा सकता है।आजकल बाजार में आंवला, पपीता और अनार काफी मिल रहे हैं, जिन्हें खाने या फिर चेहरे पर लगाने से सर्दियों में आपकी त्वचा चमक उठेगी। अगर आपको लगता है कि सर्दियों में आपकी स्किन बिल्कुल डल हो जाती है और चेहरे से चमक उड़ जाती है, तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करें, फायदा होगा।