5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beauty Tips For Hands: खूबसूरत काेमल हाथाें के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Beauty Tips For Hands: खूबसूरत चेहरे की तरह सुंदर हाथों का भी अपना महत्व है। लेकिन ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। असल में देखा जाए तो लोग दिनभर काम करने वाले हाथों की देखभाल नहीं करते हैं, और करते हैं तो वो भी अधूरी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 5 Jun 2020, 10:58 PM IST

Home Beauty Tips For Glowing Hands

Beauty Tips For Hands: खूबसूरत काेमल हाथाें के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Beauty Tips For Hands: खूबसूरत चेहरे की तरह सुंदर हाथों का भी अपना महत्व है। लेकिन ज्यादातर लोग इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। असल में देखा जाए तो लोग दिनभर काम करने वाले हाथों की देखभाल नहीं करते हैं, और करते हैं तो वो भी अधूरी। सही देखभाल न मिल पाने के कारण हाथों की खूबसूरती दूर होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि चेहरे की तरह इनकी भी सही देखभाल की जाए। अगर आप हाथों की सुदंरता और कोमलता बनाएं रखने के उपाय खोज रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं हाथों को खूबसूरत और मुलायम रखने वाले टिप्स के बारे में, आइए जानते हैं :-

- हाथ-पैर की त्वचा की अत्यधिक खुश्की से निपटने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन को 100 मिली लीटर गुलाब जल में मिलाएं। इस मिश्रण को हाथ और पैर पर लगाने से त्‍वचा में नमी और कोमलता आ जाती है।

- हाथों के रंग को साफ तथा मुलायम करने के लिए थोड़ी-सी चीनी में नींबू का रस मिलाकर हाथों की त्वचा पर हल्के से मालिश करें और बाद में गुनगुने पानी से हाथ धो लें।

- ज्यादा रूखे हाथों व नाखूनों के लिए एक चम्मच बादाम का तेल, एक चम्मच तिल का तेल और एक चम्मच गेहूं के बीजों का तेल मिलाकर मिश्रण बना लें। इसे अपनी त्वचा व नाखूनों पर रोज लगाएं।
- नारियल के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। त्वचा के इंफेक्शन की जगह पर अगर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाए तो यह जल्दी ठीक हो जाता है। इसे हाथों पर लगाकर मालिश करने से हाथ सुंदर बनते हैं और त्वचा का रूखापन समाप्त होता है।

- बेसन, दही तथा हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाएं और इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। बाद में इसे हल्का सा रगड़ें और फिर सादे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो-तीन बार दोहराएं।

- हाथों में चमक लाने के लिए ताजा संतरे के छिलकों को पीसकर लगाएं। इससे डेड स्किन हटने के साथ ही हाथों की त्वचा का रंग भी साफ होगा।

- नहाते समय हाथों पर तेल का प्रयोग करना चाहिए। नहाने के तुरंत बाद शरीर में बॉडी लोशन व क्रीम लगाने से शरीर में नमी बनी रहती है। हाथों की सुंदरता के लिए और सौंदर्य बनाए रखने के आप इन टिप्स को प्रयोग में ला सकती हैं।

- नहाने से पहले हाथ व पैरों पर तेल की मालिश करें, जिससे त्वचा की कोमलता बढ़ती है। इसके लिए आप तिल या जैतून का तेल प्रयोग में ला सकती है।

- शुष्क व सांवली त्वचा वाले हाथों के लिए दो चम्मच सूरजमुखी तेल, 2 चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच खुरदरी चीनी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को हाथों पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर हल्के हाथ से रगड़कर हटा दें। आप इस पेस्‍ट को हफ्ते में तीन बार लगा सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।