हेयर रिमूविंग क्रीम से होने वाले नुकसान
लेकिन इस क्रीम में मौजूद केमिकल्स आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्किन में जलन हो सकती है, स्किन काली पड़ सकती है और अगर सेंसिटिव स्किन हैं तो रैशेज भी हो सकते हैं। इसके अलावा रिमूविंग क्रीम का पीएच भी आपकी स्किन को खराब करता है। सेंसिटिव स्किन वालों को नुकसान ज्यादा होगा। इसलिए कभी भी इसका यूज करें, तो क्रीम का पीएच टेस्ट कर लें। अगर आपकी स्किन पर पहले से कोई चोट या खरोंच वगैरह है तो वहां हेयर रिमूविंग क्रीम बिल्कुल भी न लगाएं। इससे केमिकल बर्न का खतरा रहता है।