16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कों की त्वचा को चमकदार और निखार लाने में मदद करती है ये जड़ीबूटियां

त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इन जड़ीबूटियां का उपयोग हर लड़के लड़कियों को करना चाहिए

3 min read
Google source verification
Skin benefits of herbs

Skin benefits of herbs

नई दिल्ली। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए लड़कियां काफी मेहनत करती है। इसके लिए वो महंगी से महंगी क्रीमों का उपयोग करने से भी नही कतराती। लेकिन क्या आप जानते है कि लड़के भी इस मामले में किसी लड़कियों से कम नही है। आज हम बता रहे है ऐसी जड़ी-बूंटियों के बारे में जिनका उपयोग करने से ना केवल त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है बल्कि चेहरे पर तेजी से निखार आता है। प्राकृतिक जड़ी-बूंटियों का उपयोग आयुर्वेद में काफी लंबे समय से होता चला आ रहा है। औषधिय गुणों से भरपूर जड़ी-बूंटियों में एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेंट्री के गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा को बेदाग बनाने के साथ चेहेर पर निखार लाने का काम करते है। इन जड़ी-बूटियों का उपयोग हर लड़के लड़कियों को समान रूप से बेहिचक करना चाहिए। आइए जानते हैं कि उन जड़ी-बूटियों के बारे में जो तेजी से करती त्वचा से जुड़ी समस्याओं का समाधान।

यह भी पढ़ें:- अब ब्लड ग्रुप से जानेंगे हार्ट अटैक का खतरा किन लोगों को है सबसे ज्यादा

त्वचा में तेजी से निखार लाने में मदद करती हैं ये जड़ी-बूंटियां:

1. एलोवेरा-

आर्युवेद में एलोवेरा का उपयोग काफी लंबे समय से दवाई के रूप में किया जाता रहा है। लेकिन अब सौदर्य प्रसाधन में भी इसका उपयोग त्वचा में निखार लाने के लिए किया जाने लगा है। एलोवेरा में पाए जाने वाले औषधिय गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं और त्वचा के रूखापन को दूर करके हाइड्रेट बनाते हैं। इसका उपयोग करने से त्वचा के रैशेज, खुजली और रेडनेस दूर होती है।

2. नीम-

नीम में पाए जाने वाले प्राकृतिक गुण त्वचा की कई बड़ी समस्याओँ से छुटाकारा दिलाने में मदद करते है। नीम से बना फेस पैक लगाने से त्वचा साफ होती है उसमें निखार आता है। नीम को पीसकर लगाने से मुंहासे दूर होते है। त्वचा बेदाग होने के साथ खूबसूरत बनती है। नीम बालों के लिए भी फायदेमंद है। रुसी को खत्म करने के लिए नीम काफी उपयोगी है।

3.हल्दी-

त्वचा में हो रहे कील-मुहासों की समस्या और पुराने दाग-धब्बे से छुटकारा पाने के लिए हल्दी काफी मददगार साबित होती है। त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने में भी मदद करती है इसलिए शादी के समय हर लड़के लड़की के हल्दी लगाने का रिवाज है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री के पाए जाते है जो त्वचा के बाहरी संक्रमण से बचाने के साथ रंग गोरा करने में मदद करते है। इसलिए त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

4.चंदन

चंदन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने से त्वचा में होने वाले कील मुंहासे दूर होते है। इससे त्वचा में निखार आता है। इसलिए शादी के समय लड़के लड़कियों को हल्दी के उबटन के साथ चंदन भी लगाया जाता है।

5.केसर-

केसर त्वचा की डेड स्कीन के खत्म करके नई त्वचा के निर्माण में सहायक होता है। केसर त्वचा में हो रहे डार्क सर्कल टैनिंग से भी त्वचा की रक्षा करता है। इसलिए त्वचा में निखार लाने के किए इसका उपयोग काफी मात्रा में किया जाने लगा है।