पुराने समय से उपयाेगी है ये पेस्ट
पुराने जमाने से ही दही का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। दही में प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिये ही अच्छे होते है। यह स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। दही दूध का बना होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है। इसके अलावा नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे दाग दूर हो जाते हैं। और अगर दही और नीम को मिला लिया जाये फिर तो क्या कहना।