होली के लिए आप प्राकृतिक चीजों से हर्बल रंग तैयार कर सकते हैं ताकि कैमिकल रंग त्योहार के मजे को खराब न करें। पलाश और गुड़हल से लाल रंग, अमलतास से पीला और हरसिंगार से केसरिया रंग बनता है। इन फूलों को रातभर पानी में भिगोने के बाद पीस लें, फिर पानी में मिलाकर आवश्यकतानुसार रंग तैयार करें। रंग ज्यादा गहरा चाहिए तो इसमें फिटकरी का पाउडर मिला सकते हैं। इन पौधों की पत्तियों को पीसकर हरा रंग भी बना सकते हैं। चुकंदर को कद्दूकस कर एक बाल्टी पानी में डाल दें, आपको गुलाबी रंग वाला पानी तैयार मिलेगा।