बार बार ब्रश न करें
बहुत सी महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है, लेकिन बालों को बार-बार छूने व ब्रश करने से वह बहुत अधिक ऑयली हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बालों को छूने से आपके हाथों से तेल और बैक्टीरिया बालों में ट्रांसफर हो जाते हैं। यह आपके बालों को और अधिक चिकना बनाते हैं। वहीं, अगर आप बार-बार ब्रश करते हैं तो इससे बालों में सीबम फैल जाता है और ऑयली व ग्रीसी नजर आते हैं।