30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair care : जानें ठंड में बालों के लिए कौन सा तेल है जरुरी

ठंड में अक्सर हमारे बाल रूखे बेजान और डैंड्रफ के शिकार हो जाते हैं। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि हम ठंड में अपने बालों को तेल लगाना भूल जाते हैं। या अगर लगाते हैं तो हमें यह नहीं पता होता कि किस तरह का तेल हमें ठंड में अपने बालों को लगाने चाहिए। इस आर्टिकल में जाने किस तरह का तेल हमारे बालों के लिए सही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 17 Nov 2021, 10:02 AM IST

hairr.jpg

,,,,

नई दिल्ली। बालों के लिए तेल बहुत जरूरी होता है ठंड में अक्सर लोग अपने बालों के लिए तेल चुनने में गलती कर देते हैं आज के इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि ठंड के मौसम में अब के बालों को किस प्रकार के तेल की सबसे ज्यादा जरूरत है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए ताकि ठंड में भी आपके बालो चमक और कुदरती नमी बरकरार रहें। आपने बालो को सही देखभाल देने के लिए अपनाए ये टिप्स।

बादाम का तेल
बादाम का तेल विटामिन-E और D की मदद से बालों को झड़ने से रोकता है। साथ ही, यह बालों को नमी देने में मदद करता है। यह आपको लंबे और चमकदार बाल देने में मदद करेगा। अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है, तो बादाम का तेल आपके लिए सबसे सही है। बादाम का तेल एक प्राकृतिक कंडीशनर है क्योंकि इसमें विटामिन B, B6, और B2 होता जिससे रूसी की समस्या भी चली जाती है।


जैतून का तेल

जैतून के तेल से स्कैल्प की मसाज करने से बालों के झड़ने की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है । बालों के लिए जैतून के तेल के फायदे रूसी से निजात दिलाने में भी मदद करते हैं ।
यह तेल मॉइस्चराइजिंग गुण से समृद्ध होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव रूखे बालों और रूखे स्कैल्प पर दिख सकता है।

कैसे करें यूज
बालों में किसी भी तेल को लगाने के लिए हल्का गुनगुना करें। और उसके बाद ही लगाए। ठंड के मौसम में हमारे स्कैल्प का ब्लड सरकुलेशन थम जाता है। इसके लिए जरूरत है कि आप हल्के गुनगुने ऑयल से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें।

ये भी पढ़ें-https://www.patrika.com/beauty-news/tips-for-young-skin-7175417/

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।