3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन सा तेल है फेस मसाज के लिए बेस्ट

फेस मसाज के बारे में तो आप सबने सुना होगा। फेस मसाज आपके चेहरे के त्वचा को और बेहतर बनाने में मदद करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 14 Jan 2022, 8:28 PM IST

Which oil is good for face massage

कौन सा तेल है फेस मसाज के लिए बेस्ट

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसे फेस मसाज आपके चेहरे में ब्लड सरकुलेशन को इनक्रीस करता है। और आपके चेहरे में खून की मात्रा को बढ़ाता है साथ ही नई चमक देता है।आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे के चेहरे पर मसाज करने के लिए कौन सा तेल सबसे बेहतरीन होता है। और कौन से तेल में किस प्रकार के गुण पाए जाते हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल त्वचा के लिए नैचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है, यह डेड स्किन को हटाकर रंग निखारता है। अगर स्किन बहुत ऑयली है तो नारियल तेल लगाने से बचें।रात को सोने से पहले थोड़ा सा नारियल तेल लेकर चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। ये आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होगा।

ऑलिव ऑयल

ये त्वचा को मुलायम बनाएं रखने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर मेकअप को आसानी से हटा सकते है। इसके लिए आपको जैतून के तेल को रूई की मदद से चेहरे पर लगाना है और फिर एक्सट्रा रूई लेकर त्वचा की गंदगी को साफ करना है। नियमित रूप से ऑलिव ऑयल को चेहरे और बॉडी पर लगाने से प्राकृतिक निखार आता है।


बादाम तेल के फायदे
बादाम का तेल बादाम खाने की तुलना में कहीं ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है, साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है। रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश करने से स्किन में निखार आता है, साथ ही स्किन की कई परेशानियां भी दूर होती है।

इन सभी तेल में कई प्रकार के गुण है। आप अपनी जरूरत के अनुसार तेल को चुनकर चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। पर एक बात तो तय है कि चेहरे पर मसाज करने से ब्लड सरकुलेशन इंक्रीज होता है। और चेहरे की चमक तेजी से बढ़ती है । तो आप अपने जरूरत के अनुसार तेल को चुने और चेहरे पर मसाज करना शुरू करें।

यह भी पढ़े-अधिक सोचने से जल्द दिखाने लगती है आपकी उम्र

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।