Beauty Tips: केला केवल हमारी सेहत नहीं बनाता बल्कि इसका इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाने के लिए भी किया जा सकता है। केले में विटामिन सी, ए, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस व कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आप एक केले को एक ऑल-नेचुरल, होममेड फेस मास्क के रूप में उपयोग कर सकते हैं जो आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है ताे आइए जानते हैं केले से तैयार किए जाने वाले फेसमास्क के बारे में जिसका इस्तेमाल आपकी त्वचा में नई जान डाल देगा:-