Beauty Tips: हर लड़की चाहती है, कि उसके चेहरे और हाथों के साथ-साथ उसके पैर भी बेहद खूबसूरत और आकर्षित नजर आएं। जितना ध्यान आपके त्वचा को चाहिए होता है, उतना ही पैरों को भी। आपके पैरों पर दिनभर की धूल-मिट्टी और पसीना जमा हो जाता है, जो अगर समय पर साफ न किया जाए तो आपकी त्वचा रूखी और खुरदुरी हो सकती है। पैरों की मुलायमियत और खूबसूरती के लिए बहुत से घरेलू उपाय हैं, जो न केवल असरदार हैं बल्कि आपके समय और पैसे की भी बचत करते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जिनसे आप अपने पैरों को सॉफ्ट और हेल्दी बना सकती हैं।