1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Potato Beauty Tips: बालों में शाइनिंग के साथ चाहिए खूबसूरत स्किन, तो जानिए आलू का ये चमत्कारिक नुस्खा

Potato Beauty Tips: आपकी त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए आलू का इस्तेमाल एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 5 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 10 Mar 2022, 2:38 PM IST

potato beauty tips, potato tips for face, potato tips for hair, remove tanning, hair fall control tips, खूबसूरत स्किन, aloo ke beauty tips, skin care tips, hair care with potato, Beauty tips with Potatoes

Potato Beauty Tips: बालों में शाइनिंग के साथ चाहिए खूबसूरत स्किन, तो जानिए आलू का ये चमत्कारिक नुस्खा

आलू का सेवन केवल खाने में ही नहीं किया जाता बल्कि इसमें आपके सौन्दर्य को बढ़ावा देने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। आलू के इस्तेमाल से बालों और त्वचा की बहुत सी समस्याओं से निजात मिल सकती है। यह आपकी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करके रंगत निखारने के साथ ही बालों की जड़ों को भी ताकत देता है। तो आइए जानते हैं आलू के कुछ खास नुस्खों के बारे में...

1. प्राकृतिक क्लींजर के रूप में
आपकी त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करने के लिए आलू का इस्तेमाल एक प्राकृतिक क्लींजर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में 5 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें। अब रुई के फाहे को इसमें डुबोकर अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे मृत त्वचा हटने के साथ ही रोम छिद्र भी साफ होते हैं।

2. झड़ते बालों की समस्या में
टूटते-झड़ते बालों की समस्या आजकल आम हो गयी है। खराब खान-पान और असंतुलित जीवनशैली बालों को कमजोर बनाते हैं। ऐसे में हेयर फॉल की समस्या से लड़ने के लिए एक आलू का रस निकालकर उसमें 1 अंडे का सफेद भाग और शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को पूरे बालों में अच्छी तरह लगा लें। फिर 2 घंटे बाद अच्छे से शैम्पू कर लें। इससे बालों में चमक आने के साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी कम हो सकती है।

3. टैनिंग दूर करने के लिए
धूप के अधिक संपर्क में आने से आपकी त्वचा टैन हो जाती है। इस टैनिंग को दूर करने के लिए आप एक उबला और छिला हुआ आलू लेकर उसे मैश कर लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और मलाई मिला लें। तैयार फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगा कर लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। . इसके बाद सादा पानी से चेहरा धो लें। इस रेमेडी को आप सप्ताह में 2 बार तक ट्राय कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे टैनिंग दूर होने लगेगी।

(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। । किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

यह भी पढ़ें: 46 की उम्र में भी सुष्मिता सेन ने खुद को रखा है ऐसे फिट, जानिए उनका एक्सरसाइज़ रूटीन