31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

46 की उम्र में भी सुष्मिता सेन ने खुद को रखा है ऐसे फिट, जानिए उनका एक्सरसाइज़ रूटीन

अपने शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाकर आप कोई भी योग या व्यायाम आसानी से कर सकते हैं। और मेडिसिन बॉल प्लैंक बॉडी बैलेंस के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 9 Mar 2022, 11:01 PM IST

sushmita sen, celebrity fitness routines, weight loss, fitness secret, toned body, सुष्मिता सेन,

46 की उम्र में भी सुष्मिता सेन ने खुद को रखा है ऐसे फिट, जानिए उनका एक्सरसाइज़ रूटीन

सुष्मिता सेन बहुत से लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। सुष्मिता इस उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के जरिए प्रशंसकों के दिल में जगह बनाए हुए हैं। और ऐसा हो भी क्यों न। उनकी इस फिटनेस के पीछे एक हेल्दी लाइफ स्टाइल रूटीन जो है। तो अगर आप भी सुष्मिता की तरह फिट बॉडी चाहते हैं तो आइए जानते हैं उनके एक्सरसाइज़ रूटीन के बारे में....

1. मेडिसिन बॉल प्लैंक
अपने शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाकर आप कोई भी योग या व्यायाम आसानी से कर सकते हैं। और मेडिसिन बॉल प्लैंक बॉडी बैलेंस के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। लेकिन इसे करना उतना आसान भी नहीं है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप मेडिसिन बॉल को अपनी जांघों के नीचे रखें। साथ ही अपने दोनों हाथों को कंधों के ठीक नीचे रखें।

ध्यान रखें कि आपकी कोहनियां मुड़नी नहीं चाहिए। और कोशिश करें कि आपके पैर हवा में एक दम सीधे रहें। जितना हो सकेइसीपोजिशन में बने रहें। और फिर सामान्यअवस्था मेंआ जाएं। हालांकि शुरुआत में आपको ये एक्सरसाइज करने और संतुलन बनाने में दिक्कत हो सकती है। लेकिन धीरे धीरे आपका शारिरिक संतुलन बेहतर होता जाएगा।

2. शीर्षासन
शीर्षासन आपके दिमाग और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इस आसन को करने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ने के साथ ही यह आसन मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है। शीर्षासन करने के लिए सबसे पहले समतल फर्श पर कोई योग मैट बिछाकर उस पर कोई तौलिया रख लें। ताकि आपके सिर को सपोर्ट मिल सके। अब वज्रासन में बैठ जाएं।

इसके बाद आगे की ओर सिर को झुकाएं। अपनी कोहनियों को फर्श पर टिका लें और दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें। आपका सिर आपके हाथों के बीच में हो। अब पीठ सीधी रखते हुए पैरों के पंजों पर आ जाएं। अब धीरे धीरे पैरों को हवा में आसमान की तरफ सीधा करने के कोशिश करें। हालांकि शुरुवात में बिना सपोर्ट के पैरों को सीधा रखना आसान नहीं होता। इसके लिए आप दीवार का सहारा लेकर शीर्षासन कर सकते हैं। 30 सेकेंड से 1 मिनट तक इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

3. पुशअप ऑन बॉल
पुशअप ऑन बॉल एक्सरसाइज को करने के लिए सर्वप्रथम बॉल पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों के मध्य कंधे की चौड़ाई के बराबर दूरी रखें। ध्यान रहे कि बॉल आपकी छाती के अंदर ही रहे। साथ ही आपकी हथेलियां जमीन की तरफ टिकी रहें। इसके बाद अपने कंधों को नीचे की तरफ खींचें और कोहनियों को अपने शरीर की तरफ। वहीं बॉल को अपनी छाती से दबाएं। इसके बाद दोबारा प्रारम्भिक अवस्था में आ जाएं।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस से बचने के लिए जानें ये 5 टिप्स

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल