
Benefits of Raw Milk for Skin in Hindi
World Milk Day 2022: कच्चे दूध का सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। कच्चा दूध पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। कच्चा दूध स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। कच्चा दूध स्किन के लिए प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। बेदाग निखरी त्वचा पाने के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कच्चा दूध स्किन पर लगाने से मिलने वाले फायदे के बारे में।
चेहरे पर कच्चे दूध लगाने के फायदे
स्किन टोनर के लिए फायदेमंद
स्किन टोनर के लिए के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग कच्चे दूध का इस्तेमाल करते है। कच्चा दूध स्किन को गहराई से हाइड्रेट कर जवां और चमकदार में मदद कर सकता है। जिसका इस्तेमाल स्किन को साफ करने वाले टोनर के रूप में किया जाता है।
यह भी पढ़े: धूप से बचाव करने के लिए रोजाना लगाएं सनस्क्रीन, स्किन की समस्याएं होंगी दूर
नेचुरल मॉइस्चराइजर के लिए फायदेमंद
रूखी और बेजान स्किन के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। ये स्किन पर नमी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही रोजाना कच्चा दूध चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे भी हल्के पड़ने लग जाते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच दूध से स्किन की मसाज करें।
स्किन को मुलायम बनाने में फायदेमंद
स्किन को मुलायम बनाने के लिए कच्चा दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चेहरे पर रोज कच्चा दूध लगाने से स्किन की ड्राइनेस खत्म होती है। जिसकी वजह से त्वचा ग्लोइंग और मुलायम होने लगती है। इसके लिए आप कच्चा ठंडा दूध को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
यह भी पढ़े: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, खिल उठेंगी त्वचा
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
31 May 2022 03:15 pm
Published on:
31 May 2022 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
