
Coconut oil with camphor for skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Coconut oil with camphor for skin: चेहरे की देखभाल में हम अक्सर बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे ज्यादा असर दिखाते हैं। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण ऐसा ही एक उपाय है जो आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। यह उपाय न सिर्फ सस्ता है बल्कि स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता। आइए जानते हैं कि चेहरे पर कपूर के नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।
अगर आपको चेहरे पर बार-बार मुहांसे निकलते हैं या उनके दाग रह जाते हैं तो कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल स्किन को मॉइस्चर देता है और सूजन कम करता है।
गर्मियों में पसीने और गंदगी के कारण चेहरे पर रैशेज या फंगल इंफेक्शन हो जाते हैं। कपूर में मौजूद ठंडक देने वाले तत्व और नारियल तेल के एंटीफंगल गुण मिलकर स्किन को संक्रमण से बचाते हैं। ये मिश्रण चेहरे को साफ और तरोताजा बनाए रखता है। अगर आपकी स्किन पर खुजली, जलन या कोई हल्का इन्फेक्शन हो गया है तो ये उपाय राहत देने वाला हो सकता है।
नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगाने स्किन को बहुत फायदा होता है। ये गहराई में जाकर स्किन को मॉस्चराइज करता है और स्किन के संक्रमण को दूर करता है। इसे लगाने से स्किन के दाग धब्बे, झाइयां, डार्क सर्कल्स, खुजली और एक्ने से राहत मिलती है। अगर आपकी स्किन सूखी रहती है तो ये नुस्खा आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
इस तेल को बनाना बहुत ही आसान है। एक कटोरी नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर उसमें 2-3 टुकड़े कपूर डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें। जब कपूर घुल जाए तो इसे ठंडा होने के बाद किसी कांच की बोतल में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप बालों, त्वचा और हाथ-पैर में भी लगा सकते हैं।
इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल तेल और कपूर मिला लें। इसके बाद अच्छे से अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और 20-25 मिनट बाद स्किन को ठंडे पानी से धो लें।
Published on:
29 May 2025 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
