28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Face Cream For Skin Type: अपने चेहरे के लिए सही क्रीम कैसे चुनें, अपनाएं ये 4 आसान तरीका

Face Cream For Skin Type: चेहरे की देखभाल के लिए सही क्रीम चुनना बेहद जरूरी है। जानिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार परफेक्ट फेस क्रीम चुनने के 4 आसान और असरदार तरीके के बारे में जिससे आपकी त्वचा हमेशा निखरी और हेल्दी रह सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 21 Jun 2025, 5:06 PM IST

Face Cream For Skin Type

Face Cream For Skin Type प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Face Cream For Skin Type: चेहरे की देखभाल करना हर किसी के लिए जरूरी है, लेकिन जब बात आती है सही क्रीम चुनने की तो अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। बाजार में इतनी सारी फेस क्रीम मौजूद हैं कि कौन सी आपके चेहरे के लिए सही है ये समझना मुश्किल हो जाता है।

गलत क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन पर रैशेज, पिंपल्स या डलनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए क्रीम चुनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन चार आसान तरीकों के बारे में जिसे अपनाकर आप अपने लिए परफेक्ट क्रीम चुन सकते हैं।

1. सबसे पहले जानिए अपनी स्किन टाइप

कोई भी क्रीम खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि आपकी स्किन किस टाइप की है- ऑयली, ड्राई, नॉर्मल या फिर सेंसिटिव। अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन वालों को ऐसी क्रीम लेनी चाहिए जो ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक हो। ड्राई स्किनहै तो मॉइश्चराइजिंग क्रीम बेहतर रहती है जिसमें ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड या शिया बटर जैसे इंग्रेडिएंट्स हों और अगर सेंसिटिव स्किन है तो ऐसी क्रीम चुनें जिसमें बहुत ज्यादा केमिकल नहीं हों और जो स्किन को ठंडापन दें।

यह भी पढ़ें: Morning Skin Care Tips for Oily Skin: ऑयली स्किन वाले सुबह-सुबह गुलाब जल के साथ लगाएं ये 3 चीजें, चेहरा दिखेगा क्लीन

2. मौसम के हिसाब से क्रीम लें

हर मौसम में स्किन की जरूरतें बदलती हैं। गर्मियों में हल्की और जैल बेस्ड क्रीम चलती हैं जो स्किन को चिपचिपा नहीं बनाती। वहीं सर्दियों में भारी और मॉइश्चर से भरपूर क्रीम जरूरी होती हैं जो त्वचा को सूखने से बचाएं। मॉनसून के दौरान एंटी-बैक्टीरियल और मैट फिनिश वाली क्रीम ज्यादा अच्छी रहती हैं।

3. क्रीम में मौजूद इंग्रेडिएंट्स जरूर पढ़ें

क्रीम खरीदते वक्त उसके पैक पर दिए गए इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक करें। अगर क्रीम में विटामिन C, E, एलोवेरा, हनी, नीम या तुलसी जैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स हैं तो वो स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं बहुत ज्यादा केमिकल, आर्टिफिशियल खुशबू या अल्कोहल वाली क्रीम स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।

4. पहले पैच टेस्ट जरूर करें

हर स्किन की प्रतिक्रिया अलग होती है। इसलिए किसी भी नई क्रीम को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। क्रीम को हाथ के ऊपर या कान के पीछे थोड़ा लगाकर देखें। अगर जलन, खुजली या रैशेज नहीं हों तभी चेहरे पर इस्तेमाल करें।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।