22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi Party Makeup: रंगों के बाद भी होली में दिखेंगी खूबसूरत जब लगाएंगी इस तरह से वाटरप्रूफ मेकअप

Holi Party Makeup: यदि होली के दिन या उससे पहले आपको किसी होली पार्टी में शामिल होना है, तो वाटरप्रूफ मेकअप करें, ताकि रंग और पानी लगने के बाद भी आपका मेकअप खराब न हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 7 Mar 2025, 3:19 PM IST

Holi Party Makeup

Holi Party Makeup

Holi Party Makeup: होली का त्योहार बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए खुशी और उमंग से भरा होता है। इस दिन लोग रंग-गुलाल के साथ अपनों के होली खेलते हैं। पहले के समय में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाते थे, जो होली खेलने के बाद होते थे, लेकिन अब होली पार्टी करने का चलन बढ़ गया है। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर रंगों का आनंद लेते हैं। खासतौर पर महिलाएं इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए खास तैयारियां करती हैं।

अगर आप भी इस बार होली के रंगारंग जश्न में शामिल होने वाली हैं तो इसके लिए पहले से तैयारी कर लें। आइए जानते हैं, वाटरप्रूफ मेकअप करने के कुछ जरूरी टिप्स के बारे में, जिससे आपका मेकअप रंग और पानी लगने के बाद भी टिका रहेगा।

सबसे पहले स्किन की करें तैयारी

मेकअप लगाने से पहले स्किन को अच्छे से तैयार करना जरूरी है। इसके लिए हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर प्राइमर का इस्तेमाल करें। ऑयल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाने से आपकी स्किन रंगों से बची रहेगी और मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहेगा।

यह भी पढ़ें: होली के रंगों से स्किन हो सकती है डैमेज, इन घरेलू उपायों से करें देखभाल

लॉन्ग-लास्टिंग बेस चुनें

गाढ़े फाउंडेशन की बजाय बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल करें, जिससे चेहरा ज्यादा नैचुरल लगेगा और मेकअप ज्यादा देर तक रहेगा। अगर आपको फाउंडेशन लगाना ही है तो वाटरप्रूफ फाउंडेशन चुनें और उसे सेट करने के लिए फेस पाउडर जरूर लगाएं।

आई मेकअप को बनाएं स्मज-प्रूफ

पानी और रंगों से बचने के लिए आईलाइनर और मस्कारा हमेशा वाटरप्रूफ वाला ही लगाएं। अगर आप आईशैडो लगाना चाहती हैं तो पाउडर की बजाय क्रीम-बेस्ड आईशैडो लगाएं, ताकि वह ज्यादा देर तक टिका रहे और खराब न हो।

यह भी पढ़ें: होली के बाद स्किन को दें खास ट्रीटमेंट, ट्राई करें ये 4 होममेड फेस पैक

होंठों और गालों का मेकअप भी हो लॉन्ग-लास्टिंग

होली के लिए मैट लिक्विड लिपस्टिक सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि यह जल्दी नहीं हटती। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा सा पाउडर लगा लें, इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकी रहेगी। इसके साथ आप गालों पर क्रीम-बेस्ड ब्लश लगाएं ताकि रंगों के बाद भी चेहरे पर ग्लो बना रहे।