1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कील मुहांसों को दूर करेगा मखाना पैक

एक्ने और पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पाने के लिए जरूर अपनाएं मखाना फेस मास्क।

2 min read
Google source verification
lotus_seeds.jpeg

नई दिल्ली। गर्मियों में त्वचा की समस्याएं होना एक आम बात है। मुख्य रूप से तेलीय त्वचा वाले लोगों को इस मौसम में अधिक पसीना आने से कील-मुहांसों की परेशानी हो जाती है। कील मुंहासे ना केवल दर्द देते हैं बल्कि हमारे चेहरे की सुंदरता को भी घटा देते हैं।

अगर आपको भी इस तरह की समस्याएं हैं तो मखाने का पैक फायदेमंद हो सकता है। मखाना ना केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि यह हमें कई त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। अगर आप भी गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा बेदाग चेहरा चाहते हैं तो मखाना और एलोवेरा जेल का यह फेस मास्क जरूर ट्राई करें।

यह भी पढ़ें:

मखाने का पैक बनाने की विधि:
मखाने का फेस मास्क बनाने के लिए सर्वप्रथम आधा कटोरी सूखे मखाने लेंगे। इसके बाद इन मखानों को मिक्सर में डालकर पीस लेंगे। पीसे हुए मखानों को किसी कटोरी में निकाल लेंगे। अब इसमें एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएंगे। दोनों को अच्छी तरह मिला लेंगे। तैयार पेस्ट को एक्ने पर लगा लेंगे और फिर करीब 10 मिनट बाद अपना चेहरा पानी से धो लेंगे। चेहरे को साफ और मुलायम तौलिए से पोंछ लेंगे। आप इस मास्क का उपयोग सप्ताह में दो बार कर सकते हैं। इसके उपयोग से धीरे-धीरे आपके एक्ने कम होने लग जाएंगे।

मखाने के ढेरों फायदे:
मखाने का पैक चेहरे की झुर्रियों को कम करने के साथ त्वचा को जवां दिखाने में भी मदद करता है। मखाने में मौजूद प्रोटीन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, जो कि नए स्किन सेल्स बनाता है। चेहरे पर दाग धब्बों को कम करने के लिए भी मखाने का उपयोग या जा सकता है। इसके अलावा मखाना त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है। मखाने की एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण यह त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाने में भी कारगर है।