सौंदर्य प्रसाधनों के बजाय घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सामानों से कहीं बेहतर खूबसूरती पाई जा सकती है. महिलाएं अपनी रसोई में रखी चीजों को रोज अपनी त्वचा, आंखों, हाथों, पैरों, फेस मास्क, बॉडी स्क्रब और हेयर कंडीशनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. ये नुस्खे न सिर्फ असरदार होते हैं बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ते. जानिए सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन के घरेलू नुस्खे।