Oats and Honey scrub: गर्मियों का मौसम आते ही चेहरे की त्वचा पर कई तरह की समस्याएं दिखने लगती हैं। धूप, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से स्किन बेजान और रूखी हो जाती है। इतना ही नहीं इससे डेड स्किन की समस्या भी बढ़ने लगती है, जिससे चेहरे की चमक खोने लगती है। अधिक प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कभी-कभार नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को साफ, नर्म और चमकदार बनाना चाहती हैं तो घर के रसोई में मौजूद ये दो चीज (Skin Care Tips) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।