13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के मेकअप किट्स में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, परेशानी में होती है मददगार

शादी की तैयारी शुरू करते समय ब्राइडल किट में जरूरी है ये चीजें जानें इसके बारे में..

2 min read
Google source verification
bridal makeup kits

bridal makeup kits

नई दिल्ली। शादी की तारीख तय होते ही हर लड़कियां अपने तैयारी में लग जाती है। मेकअप से लेकर हर जरूरी चीजों को वो इकट्ठा करने की कोशिश करती हैं। क्योंकि शादी के बाद कब किसकी जरूरत पड़ जाए ये कोई नही जानता। इसके लिए उन चीजों को पहले से खरीदकर लेना काफी जरूरी होता है। आज हम आपको दुल्हन से जुड़ी उन चीजों के बारे में बता रहे है जिन्हें उनके मेकअप किट्स में रखना काफी जरूरी होता है। तो चलिए जानें एक दुल्हन के इमरजेंसी किट में किन चीजों को रखना जरूरी होता है।

ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश

शादी के समय दुल्हन के बैग में इन चीजों का होना काफी जरूरी होता है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर उसका सही से इस्तेमाल किया जा सके। जैसे ट्रांसपैरेट नेलपॉलिश, ये नाखूनों की खूबसूरती को बढाने के साथ ही और भी काम आ सकती हैं।जैसे लंहगे या साड़ी को पहनने के दौरान जरी का धागा निकल रहा है तो इसे लगाकर मोतियों को झडने से रोका जा सकता है। चुनरी या साड़ी का कोई स्टोन निकल रहा है तो इसकी मदद से आसानी से चिपकाया जा सकता है।

डबल साइडेड टेप

डबल साइडेड टेप हर लड़की को अपनी पर्स में रखनी चाहिए। ये किसी भी तरह की असहज स्थिति से बचाने का काम करती है। जासे शादी के दौरान नई सैंडिल से उंगलियों में परेशानी हो रही है तो इसे लगाकर काम चलाया जा सकता है। यदि मांगटीका अपनी जगह पर नही है तो इसे लगाकर फिक्स किया जा सकता है।

क्यू टिप

शादी के दिन दुल्हन के विदा होने के दौरान आखों से आंसू बह ही जाते है। ऐसे में मेकअप के खराब होने का डर भी लगा रहता है। इसके लिए क्यू टिप काफी अच्छा उपाय है। क्यू टिप को हाथों पर लगाकर मेकअप खराब होने से रोका जा सकता है। आप चाहे तो इसमें मेकअप रिमूवर लगाकर इसे आईलाइनर और मस्कारा साफ करने के लिए भी बना सकती हैं।

सेफ्टी पिंस

दुल्हन को मेकअप करने के दौरान और अपने आप को सुरक्षित करने के लिए सेफ्टी पिंस की जरूरत पल पल में पड़ती है। ऐसे में उनके पर्स पर इसका होना बेहद जरूरी है।ये कपड़े से लेकर कलीरे तक को संभालकर फिक्स करने के काम आ सकती है।