
ब्यावर की सोनू रांका बनी साध्वी सुखदाश्रीजी
ब्यावर की सोनू रांका बनी साध्वी सुखदाश्रीजी
जोधपुर में हुआ दीक्षा समारोह/ मुमक्षु वोनिशा चोपडा को साध्वी वरदा श्रीजी व मुमुक्षु शेफाली सिंघवी को शुभद्रा श्रीजी का नाम दिया
ब्यावर. सारोठ ब्यावर में जन्मी मुमुक्षु सोनू रांका की मंगलवार को जैन भगवती दीक्षा जोधपुर में हुई और अब उन्हें साध्वी सुखदाश्री जी के नाम से जाना जाएगा। आचार्य रामेश के मुखारविंद से हुई दीक्षा समारोह में देश भर के साथ ब्यावर से भी धर्मावलम्बियों ने शिरकत की। संघ प्रवक्ता नोरतमल बाबेल ने बताया कि धर्मावलम्बियों की मौजूदगी में ब्यावर सारोठ निवासी मुमुक्षु सोनू रांका पुत्री नवरत्न देवी पारसमल रांका, थानखम्हरिया,बेमतरा छतीसगढ निवासी वोनिशा पुत्री शशिदेवी-राजेश चंद चोपडा व रतलाम मध्यप्रदेश निवासी शेफाली सिंघवी की दीक्षा हुई। दीक्षा के बाद सोनू रांका को साध्वी सुखदा श्रीजी, मुमक्षु वोनिशा चोपडा को साध्वी वरदा श्रीजी व मुमुक्षु शेफाली सिंघवी को शुभदा श्रीजी का नाम दिया गया। इससे पहले कमला नेहरू नगर से सोमवार को जोधपुर में शोभायात्रा निकाली गई। साधुमार्गी जैन संघ की ओर से अभिनंदन किया गया।
Updated on:
20 Aug 2019 04:30 pm
Published on:
20 Aug 2019 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यावर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
